महाकुम्भ में राजनीति जगत के दिग्गजों का लगा तांता, त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर योगी सरकार को सराहा
महाकुम्भ 2025 में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, भाजपा सांसद रेखा शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट सुबुही खान ने भी स्नान किया और योगी सरकार की व्यवस्थाओं की तारीफ की.
काशी तमिल संगमम का साक्षी बनेगा महाकुम्भ, 16 फरवरी से 24 फरवरी तक होगा आयोजन
काशी तमिल संगमम का तीसरा संस्करण 16 फरवरी से 24 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित होगा, जिसमें उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों का साक्षी बनेगा. यह आयोजन "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में उपयोगी साबित होगा.
महाकुम्भ में सनातन धर्म का विराट दर्शन, श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ पार
महाकुम्भ 2025 में अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की पावन डुबकी लगाई है, जो किसी भी धार्मिक आयोजन में मानव इतिहास की सबसे बड़ी सहभागिता है.
Mahakumbh 2025: महाकुंभ क्षेत्र में अनंत श्री विभूषित श्रोत्रीय महामंडलेश्वर 1008 श्री स्वामी सद्गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी महराज ने अडानी समूह के प्रयासों को सराहा
अदाणी समूह द्वारा महाकुंभ क्षेत्र में सेवा कार्यों का अनंत श्री विभूषित श्रोत्रीय महामंडलेश्वर 1008 श्री स्वामी सद्गुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी महराज श्री पंच दश नाम जूना अखाड़ा श्री राम क्षेत्र महा संस्थानम दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक ने प्रशंसा किया एवं साधुवाद दिया है.
महाकुम्भ को बदनाम करने वालों पर पुलिस सख्त, 54 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज
'महाकुम्भ 2025' की जहां एक तरफ पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे तत्व भी कम नहीं है, जो सोशल मीडिया के जरिए फर्जी वीडियो और भ्रामक खबरें पोस्ट कर सनातन धर्म के इस सबसे बड़े धार्मिक, सांस्कृतिक समागम को बदनाम करने में लगे हुए हैं.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और सीएम ने अपनी कैबिनेट संग त्रिवेणी संगम में किया पावन स्नान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने महाकुंभ 2025 के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद लिया. सभी छत्तीसगढ़ी अतिथियों ने इस धार्मिक आयोजन को सौभाग्य बताया और यूपी सरकार का आभार व्यक्त किया.
Mahakumbh 2025: विदेशी सैलानियों ने भारतीय संस्कृति और महाकुंभ की व्यवस्थाओं का गहराई से किया अध्ययन
महाकुम्भ 2025 में विदेशी सैलानियों की रुचि में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां वे सिर्फ नागा साधुओं का जीवन ही नहीं, बल्कि महाकुम्भ की व्यवस्थाओं और सनातन धर्म का अध्ययन कर रहे हैं. अफ्रीका के घाना से आए प्रतिनिधियों ने भारतीय संस्कृति की सराहना की.
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में ट्रैफिक सुचारू, बिना किसी बाधा के यात्री कर रहे संगम स्नान
महाकुम्भ 2025 में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अब पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित हो रही है
Mahakumbh 2025: माघ पूर्णिमा स्नान के बाद सफाई अभियान ने बदली तस्वीर, श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान की हुई अनुभूति
माघ पूर्णिमा स्नान के बाद प्रशासन ने रातभर सफाई अभियान चलाकर संगम घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाया, जिससे श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान का अनुभव मिला.
Maha Kumbh 2025: 14 फरवरी से यमुना, सरस्वती व त्रिवेणी पंडाल पर अनवरत होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
योगी सरकार ने महाकुम्भ-2025 को अद्वितीय, अविस्मरणीय व अभूतपूर्व बना दिया है. इसके उपरांत फाल्गुन मास में भी त्रिवेणी तट पर संस्कृति, पर्यावरण व बर्ड फेस्टिवल का 'संगम' होगा.





