Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाकुंभ 2025

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में अमरूद महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें एप्पल गुवावा और अन्य 11 प्रजातियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की महिमा और सनातन धर्म की एकता को लेकर अपने विचार साझा किए.

महाकुंभ 2025 में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा है, जिसे सनातन धर्म की सुनामी बताया जा रहा है. इस आयोजन में युवाओं की बढ़ी हुई सहभागिता और सीएम योगी आदित्यनाथ की हिंदुत्व और सनातन नेतृत्व की अहम भूमिका रही है.

Bihar Youth Innovative Travel Solutions: महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए बिहार के नौजवानों ने खुद की ऑटोमेटिक बोट बनाई. उसके जरिए बक्सर जिले से गंगा नदी में प्रयाग तक 550 किमी की यात्रा की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाकुंभ प्रयागराज में आ रहे सभी श्रद्धालुओं से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने महाकुंभ 2025 में ODOP प्रदर्शनी में कुशीनगर के केले के रेशे से बने कालीन की सराहना की और यूपी के उत्पादों को वैश्विक पहचान देने वाली इस योजना की तारीफ की. प्रदर्शनी ने स्थानीय कारीगरों को एक बड़ा बाजार और सशक्तिकरण का अवसर प्रदान किया है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर महाकुंभ 2025 में भाग लेने को सौभाग्य बताया. उन्होंने महाकुंभ को सनातन संस्कृति और परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक कहा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में जब जलवायु परिवर्तन की बात करते हैं तो एक-दूसरे पर दोषारोपण होने लगता है. यही स्थिति महाकुम्भ में भी देखने को मिल रही है. एरियल सर्वे में देख रहा था कि पार्किंग की जगह खाली है, लेकिन हर व्यक्ति सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी करके संगम स्नान को जा रहा है.

इस मौके पर ओम बिड़ला ने कहा, "गंगा, यमुना और सरस्वती की इस पवित्र धरती पर अध्यात्म, धर्म और संस्कृति का महाकुंभ हो रहा है. यहां संतों की वाणी, उनका प्रभाव और भक्तों की श्रद्धा अपार है. मेरी प्रार्थना है कि गंगा मां की कृपा सभी पर बनी रहे, देश में सभी का कल्याण हो."

महाकुंभ में नागा साधुओं ने संगम की रेत पर पर्यावरण संरक्षण के लिए हुंकार भरी और नदी शुद्धिकरण का संकल्प लिया. शिप्रा पाठक और अन्य साधुओं ने हर व्यक्ति को एक पौधा लगाने का आह्वान किया और पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया.

महाकुंभ 2025 में त्रिजटा स्नान के दौरान राजनीति जगत के कई दिग्गजों ने संगम में स्नान किया और इसे अपने जीवन का सबसे सुखद और अद्भुत अनुभव बताया. उन्होंने महाकुंभ के आयोजन की सराहना की और उत्तर प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital