Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाकुंभ 2025

प्रयागराज के डीएम रविंद्र मांदड़ ने महाकुंभ मेले के एक्सटेंशन की अफवाहों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को मेले का समापन होगा और श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सुनिश्चित किया जा रहा है.

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में गंगा-यमुना का पानी नहाने लायक नहीं है, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नदी के पानी में बैक्टीरिया की मात्रा मानक से अधिक है.

सोशल मीडिया पर वर्ष 1954 के कुंभमेले का वीडियो सामने आया है. इसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद और तत्कालीन मुख्यमंत्री पं. गोविंद बल्लभ पंत नजर आ रहे हैं. कुछ लोग हाथी पर सवार होकर गंगातट पहुंचे थे.

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान आया है. उन्होंने कहा, ' यह महाकुंभ 'मृत्युकुंभ' में बदल गया है.

मंगलवार (18 फरवरी) को अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) ने भी संगम में स्नान किया. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत सुबह थी. इतने लोग, इतनी श्रद्धा के साथ स्नान कर रहे हैं. हमने भी स्नान किया.

इस महाकुंभ के बीच उन्नाव जिले की जेल में बंद हजारों महिला और पुरुष बंदियों ने भी प्रयागराज के महाकुंभ के पवित्र जल से स्नान किया.

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अडानी ग्रुप इस्कॉन संस्था के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद वितरित करा रहा है. अडानी परिवार के सेवा कार्यों से यह प्रतीत होता है कि धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के दौरान भारत की आस्था और संस्कृति को सम्मान देने की अहमियत पर जोर दिया और बताया कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को कैसे बल मिल रहा है.

Fire Incident at Prayagraj Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर आग लगने की घटना सामने आई है. यह आग सेक्टर-8 में लगी. इस महीने में यह 5वीं बार आग लगने की घटना है. महाकुंभ में भारी भीड़ जारी है.

उत्तर रेलवे ने महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इस फैसले का उद्देश्य बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाना है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital