जेडीयू नेता राजीव रंजन ने महाकुंभ-2025 पर विपक्ष को दी नसीहत, धार्मिक मामलों पर अनावश्यक टिप्पणी से बचने की कही बात
जेडीयू नेता राजीव रंजन ने महाकुंभ-2025 पर विपक्ष द्वारा की जा रही अनावश्यक टिप्पणियों पर नसीहत दी और कहा कि धार्मिक मामलों पर बिना सोचे समझे टिप्पणी करने से राजनीतिक दलों को जनता में अपनी जगह बनाना मुश्किल होता है
महाकुंभ में 45 करोड़ लोग आए या 50 करोड़? जानिए इन आंकड़ों की कैसे होती है गिनती
महाकुंभ 2025 में अब तक 45 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं. लेकिन सवाल यह उठता है कि इतनी विशाल भीड़ की गिनती आखिर होती कैसे है? क्या ये सिर्फ एक अनुमान है, या फिर इसे गिनने के लिए कोई वैज्ञानिक और तकनीकी प्रक्रिया अपनाई जाती है?
महाकुंभ-2025 में बर्ड फेस्टिवल का मैसकट बना स्किमर पक्षी
महाकुंभ-2025 में होने वाले बर्ड फेस्टिवल का मैसकट स्किमर पक्षी को बनाया गया है, जो नदियों के स्वास्थ्य का संकेत देने वाला महत्वपूर्ण पक्षी है. इस आयोजन में जलवायु सम्मेलन और पक्षी संरक्षण पर चर्चा की जाएगी, और यह प्रयागराज में होगा.
महाकुंभ में अदाणी समूह का योगदान सेवा और समर्पण का प्रतीक बना
महाकुंभ में अदाणी समूह ने सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण पेश किया है, जहां लाखों श्रद्धालुओं को महाप्रसाद दिया जा रहा है और बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा का संचालन किया जा रहा है. इस पहल ने समाज में सेवा और समरसता का एक बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किया है.
Mahakumbh 2025: एक भारत-श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण है महाकुम्भ: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचे. उन्होंने महाकुम्भ को एक भारत श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण बताते हुए कहा कि विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद की अनुभूति हो रही है.
Mahakumbh 2025: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, की देशवासियों के कल्याण की कामना
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को महाकुम्भ में पहुंचे और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई.
पुनर्मिलन का संगम बना महाकुम्भ, अपनों से मिलाए गये मेले में बिछड़े हुए 20 हजार से ज्यादा लोग
144 साल बाद पुण्य संयोग में आयोजित हो रहे इस बार के महाकुम्भ के विराट मेले में अपनों से बिछड़े हुए कुल 20,144 लोगों को उनके परिवारों से मिलाने में योगी सरकार को सफलता मिली है. इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही.
Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत
यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई. बोलेरो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई.
Mahakumbh 2025: इतिहास में याद रखा जाएगा महाकुम्भ, योगी सरकार बधाई की पात्र : देवेन्द्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पावन तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की.
सनातन धर्म की विराटता का प्रतीक बना महाकुंभ 2025, 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी: CM योगी आदित्यनाथ
जैसे-जैसे महाकुंभ अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे यह नया इतिहास रच रहा है और संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति की अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति से परिचित करा रहा है.





