Bharat Express DD Free Dish

‘Saiyaara’ में छाईं न्यूकमर Aneet Padda, देखें एक्ट्रेस की अनदेखी तस्वीरें और जानें कैसे पहुंचीं पंजाब से बॉलीवुड तक!

मॉडलिंग से एक्टिंग और फिर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अनीत पड्डा आज हर जगह छाई हुई हैं. फिल्म ‘सैयारा’ से मिली पहचान ने उन्हें एक उभरती हुई स्टार बना दिया है.

aneet padda

Aneet Padda… एक ऐसा नाम जो अब बॉलीवुड की चमकती दुनिया में अपनी जगह बना चुका है. अमृतसर की सादगी से निकलकर, दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिनों में मॉडलिंग से शुरुआत करने वाली अनीत ने अपने संघर्ष और टैलेंट के दम पर वो मुकाम हासिल किया है, जहां हर न्यूकमर पहुंचना चाहता है. मोहित सूरी की म्यूजिकल लव स्टोरी ‘Saiyaara’ से बॉलीवुड में कदम रखते ही अनीत सबकी नजरों में आ गई हैं. आईए एक्ट्रेस की कुछ खूबसूरत तस्वीरों से जानें उनकी बॉलीवुड तक पहुंचने की जर्नी के बारे में…

अनीत पड्डा का सफर अमृतसर की गलियों से शुरू होकर आज बड़े परदे तक पहुंच चुका है. मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है, और उनकी ये शुरुआत हर किसी की जुबान पर है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ अनीत ने मॉडलिंग और ऐड शूट्स करना शुरू किया था. उन्हें शुरुआत में ज्यादा लाइमलाइट नहीं मिली, लेकिन वो हर मौके को गंभीरता से लेती रहीं.

साल 2022 में अनीत पहली बार काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में एक छोटी भूमिका में नजर आईं. भले ही रोल छोटा था, लेकिन उन्हें स्क्रीन पर देखने वालों ने नोटिस ज़रूर किया.

2023 में अमेज़न प्राइम पर आए शो ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ ने अनीत को पहचान दिलाई. पूजा भट्ट और राइमा सेन जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर उन्होंने साबित किया कि वो लंबी रेस की घोड़ी हैं.

बहुत कम लोग जानते हैं कि अनीत पड्डा सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक अच्छी सिंगर भी हैं. उन्होंने 2024 में अपना पहला सॉन्ग ‘मासूम’ खुद रिकॉर्ड किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.

2024 में ही एक टीवी शो में अनीत ‘अनीत कौर’ नाम का किरदार निभाते हुए नजर आईं. उस किरदार ने भी उन्हें यंग ऑडियंस के बीच अच्छी पहचान दिलाई.

जब मोहित सूरी ने अपनी नई फिल्म के लिए ऑडिशन शुरू किए, तब अनीत भी उनमें शामिल थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैकड़ों लड़कियों ने ऑडिशन दिया, लेकिन अनीत का टेस्ट देखकर डायरेक्टर और यशराज की टीम फौरन उन्हें कास्ट करने के लिए राज़ी हो गई.

फिल्म के साथ अनीत पड्डा की पहचान अब पूरे देश में बन रही है. सिंपल बैकग्राउंड से आई इस लड़की की ये तस्वीरें देखकर एक बात तो साफ है- स्टारडम दूर नहीं.

ये भी देखें- ब्लू ड्रेस में Sushmita Sen ने दिखाई मिस यूनिवर्स वाली सुंदरता, पैप्स को जमकर दिए पोज, यहां देखें तस्वीरें

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read