Bharat Express DD Free Dish

Ganesh Chaturthi 2025: शाहरुख, सलमान से लेकर श्रद्धा तक ये बॉलीवुड सेलेब्स हर साल बप्पा का धूमधाम से करते हैं स्वागत

गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. आम लोगों की तरह बॉलीवुड सितारे भी बप्पा का स्वागत पूरे जोश और श्रद्धा से करते हैं.

Ganesh Chaturthi 2025: ये Bollywood सेलेब्स हर साल घर लाते हैं बप्पा

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. आम लोगों की तरह बॉलीवुड सितारे भी बप्पा का स्वागत पूरे जोश और श्रद्धा से करते हैं. उनके घर पर पूजा, आरती और प्रसाद के साथ-साथ परिवार और दोस्तों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. इस साल भी कई बड़े सितारों ने गणपति बप्पा को अपने घर विराजमान किया है. आइए देखते हैं किन-किन सेलेब्स ने इस उत्सव को खास बनाया.

शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख अपने घर मन्नत में गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं. वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके फैंस को भी शुभकामनाएं देते हैं. पिछले साल उन्होंने लिखा था– गणेश जी हम सबको सेहत, प्यार और ढेर सारे मोदक दें.

सलमान खान और परिवार सलमान खान हर साल अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं. पूरे परिवार के साथ वे आरती करते हैं और यह परंपरा कई सालों से लगातार निभाई जा रही है.

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा शिल्पा शेट्टी गणेश चतुर्थी की सबसे बड़ी भक्तों में मानी जाती हैं. हर साल वो धूमधाम से बप्पा को घर लाती हैं और ढोल-नगाड़ों पर झूमकर नाचती भी हैं. राज कुंद्रा और बच्चों के साथ उनका उत्साह देखने लायक होता है.

Ganesh Chaturthi 2025: सोनू सूद फैंस के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद भी सालों से बप्पा को अपने घर लाते आ रहे हैं. उनका कहना है कि गणेश चतुर्थी उनके परिवार के लिए सबसे खास त्योहार है.

Ganesh Chaturthi 2025: श्रद्धा कपूर श्रद्धा कपूर हर साल गणपति बप्पा का स्वागत करती हैं और मोदक का भोग लगाना नहीं भूलतीं. वो अपने फैंस को सोशल मीडिया पर पूजा और जश्न की झलकियां भी दिखाती हैं.

ये भी देखें- Ganesh Chaturthi 2025: ऋतिक से लेकर सलमान खान तक की फिल्मों में दिखा गणेश उत्सव, इन गानों से करें बप्पा का स्वागत

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read