Bharat Express DD Free Dish

Ganesh Chaturthi 2025: ऋतिक से लेकर सलमान खान तक की फिल्मों में दिखा गणेश उत्सव, इन गानों से करें बप्पा का स्वागत

गणेश चतुर्थी का त्योहार वैसे तो पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन बॉलीवुड की फिल्मों ने भी इस पर्व की खूबसूरती को बड़े परदे पर खूब सजाया है. जानते हैं किन फिल्मों और गानों में गणेश उत्सव का खास रंग नजर आया.

Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश उत्सव

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का त्योहार वैसे तो पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन बॉलीवुड की फिल्मों ने भी इस पर्व की खूबसूरती को बड़े परदे पर खूब सजाया है. कई सिलेब्स भई इस दिन को बढ़ी धूमधाम से मनाते और अपने घर पर बप्पा का स्वागत करते हैं. वहीं कई मशहूर गानों और सीन में भी बप्पा की भव्य झलक देखने को मिलती है. चलिए जानते हैं किन फिल्मों और गानों में गणेश उत्सव का खास रंग नजर आया.

देवा श्री गणेशा (अग्निपथ, 2012) ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ का गाना देवा श्री गणेशा लोगों के दिलों में आज भी बसता है. इसमें गणपति बप्पा की आराधना और भव्य पंडाल का नजारा दिखाया गया है. फिल्म में ऋतिक का किरदार पूरे जोश और भक्ति के साथ बप्पा की स्तुति करता नजर आता है.

मोरिया रे (डॉन, 2006) शाहरुख खान की फिल्म डॉन में मोरिया रे गाने के साथ उनका शानदार एंट्री सीन जुड़ा है. किंग खान ढोल बजाते हुए गणेश उत्सव की भीड़ में उतरते हैं. यह गाना उस दौर में भी हिट था और आज भी लोग इसे सुनकर झूम उठते हैं. (Ganesh Chaturthi 2025)

मेरा ही जलवा (वॉन्टेड, 2009) सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड का गाना मेरा ही जलवा गणेशोत्सव की मस्ती को और बढ़ा देता है. इस गाने में सलमान पूरे जोश से डांस करते हुए बप्पा की पूजा करते हैं. खास बात यह है कि इसमें अनिल कपूर भी कैमियो रोल में दिखाई देते हैं.

सुख कर्ता दुख हर्ता (अतिथि तुम कब जाओगे, 2010) अजय देवगन की फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे के क्लाइमैक्स में मराठी की प्रसिद्ध गणेश आरती सुख कर्ता दुख हर्ता दिखाई गई थी. यह सीन फिल्म की भावनाओं को और गहरा बना देता है और दर्शकों को असली गणेश उत्सव का एहसास कराता है.

गजानन गजानन (बाजीराव मस्तानी, 2015) रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी में गजानन गजानन गाना बेहद भव्य अंदाज में फिल्माया गया है. विशालकाय गणेश प्रतिमा और रंगारंग सजावट के बीच यह गाना दर्शकों में भक्ति और जोश दोनों भर देता है.

सुनो गणपति बप्पा मोरया (जुड़वा 2, 2017) वरुण धवन की जुड़वा 2 का गाना सुनो गणपति बप्पा मोरया आज भी गणेशोत्सव के पंडालों में खूब बजता है. वरुण का एनर्जेटिक डांस और बप्पा के प्रति श्रद्धा इस गाने को और खास बना देती है. (Ganesh Chaturthi 2025)

ये भी देखें- Tallest Ganesh Statue: यहां मौजूद है दुनिया की सबसे ऊंची गणेश मूर्ति, जानिए इस जगह का इतिहास और महत्व

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read