Bharat Express DD Free Dish

इंस्टाग्राम से इस देश को होती है सबसे ज्यादा कमाई, जानें भारत कौन से नंबर पर

आज के इस आधुनिक युग में शायद ही कोई ऐसा होगा जो इंस्टाग्राम न चलाता हो, लेकिन क्या आप ये जानते है इस एप्लिकेशन से कितने लोग जमकर कमाई करते हैं. आइए जानते किस देश के यूजर्स इंस्टाग्राम से सबसे अधिक कमाई करते है.

आज का दौर डिजिटल का है जहां इंस्टाग्राम न केवल अब फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेफॉर्म है बल्कि कमाई करने का जरिया भी बन चुका है. दुनियाभर के क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज अब इंस्टाग्राम से लाखों-करोड़ों की कमाई कर रहे है, लेकिन एक सवाल सभी के मन में बना रहता है कि आखिर वो कौन सा देश है जो इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करता है. आइए जानते हैं

रिपोर्टस और ग्लोबल स्टडीज के अनुसार देखा जाए तो सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम यूज करने वाला देश अमेरिका है और इससे कमाई भी सबसे ज्यादा करता है.

इंस्टाग्राम से अमेरिका के सबसे ज्यादा कमाई करने का बड़ा वहां का डिजिटल मार्केट है, जहां एडवरटिजमेंट एजेंसियों का भारी खर्चा और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए हाई पेमेंट रेट है. यहां पर इंस्टाग्राम का Cost Per Mille (CPM) यानी 1000 व्यूज पर विज्ञापन की कीमत सबसे ज्यादा है.

अमेरिका का CPM रेट  लगभग 3 डॉलर से 8 डॉलर प्रति 1000 व्यूज तक होता है. जिसका मतलब ये है कि अगर किसी क्रिएटर द्वारा की गई पोस्ट या वीडियो पर 1 मिलियन व्यूज आ जाते हैं तो उसकी कमाई लाखों तक की हो सकती है.

अगर हम बात करें कि इसमें दुसरे स्थान पर कौन सा देश आता है, तो वो है कनाडा और यूके जैसे देशों का नंबर आता है, जहां पर CPM रेट लगभग  2.5 डॉलर से 6 डॉलर तक है. वहीं दूसरी तरफ अगर हम भारत, ब्राजील और दक्षिण एशियाई देशों की बात करें इनका CPM रेट बहुत कम है.

भारत, ब्राजील और दक्षिण एशियाई देशों में 1 मिलियन फॉलोअर्स वाले क्रिएटर को भी एक पोस्ट पर केवल 2000 डॉलर से 8000 डॉलर तक की ही कमाई होती है, जबकि अमेरिका में ये कमाई 10,000 से 25,000 डॉलर तक पहुंच जाती है.

इंस्टाग्राम पर कमाई का बड़ा हिस्सा ग्लोबल सेलिब्रिटीज के पास है, जो ज्यादातर अमेरिका या यूरोप से हैं, इनके पास बड़ी ब्रांड डील्स आती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के लगभग 22 फीसदी स्पॉन्सर पोस्ट सिर्फ अमेरिका से ही आते हैं.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 12 फेम Saba Khan ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, यहां देखें

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read