Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Inspirational Woman: अमेरिका से नौकरी छोड़कर भारत आईं सॉफ्टवेयर इंजीनियर रूपाली जैन, NGO से कर रहीं समाज सेवा

Social Worker Rupali Jain: रूपाली जैन अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं, अब इंदौर में दिव्यांग बच्चों और बुजुर्गों के लिए कार्य कर रही हैं. उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

International Women’s Day 2025: 8 मार्च का दिन हर साल महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, और इस अवसर पर हम एक ऐसी महिला की कहानी को साझा कर रहे हैं, जिसने अपनी ज़िंदगी के रास्ते को बदलते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए हैं. हम बात कर रहे हैं, इंदौर में एनजीओ चलाने वाली रूपाली जैन की.

रूपाली जैन ने अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपने करियर को छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया था, ताकि वह बेसहारा बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों के लिए काम कर सकें. उनका मानना था कि समाज के इस कमजोर वर्ग के लिए कुछ करना उनका कर्तव्य है. उनकी मेहनत और समाज सेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है.

45 वर्षीय रूपाली इंदौर में लावारिस भिखारियों की देखभाल के साथ उनकी अंत्येष्टि तक अपने हाथों से करती हैं.

Who Is US Return Rupali Jain
रूपाली जैन की एक तस्वीर. भारत एक्सप्रेस के जय व्यास ने उनसे बात की.

रूपाली का मानना है कि महिला दिवस सिर्फ महिलाओं के योगदान को स्वीकारने का दिन नहीं है, बल्कि यह दिन समाज में महिलाओं के बराबरी के अधिकार की भी याद दिलाता है. उनके उत्कृष्ट कार्यों से हमें प्रेरणा मिलती है कि किस प्रकार एक महिला अपनी शक्ति से समाज में बदलाव ला सकती है.

रूपाली ने अमेरिका से लाखों रुपये का सालाना पैकेज छोड़ा था, और वे मानव सेवा करने के लिए इंदौर आ गईं.

रूपाली की कहानी न केवल उनके अद्वितीय कार्यों की गवाह है, बल्कि यह भी बताती है कि महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए कोई भी रुकावट नहीं आ सकती.

रूपाली कहती हैं, ‘अपने जीवन की किताब खुद लिखना है इसलिए मैंने ही कलम थाम रखी है.’

यह भी पढ़िए: 70 साल की उम्र में भी आत्मरक्षा के गुर सिखा रहीं मनभर, 20 हजार से ज्यादा महिलाओं-बच्चियों को कर चुकीं ट्रेंड



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital