Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Aaj Ka Panchang 3 July 2025: आज आषाढ़ शुक्ल अष्टमी तिथी, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 3 July 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है. इस दिन मां दुर्गा की पूजा होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार मां दुर्गा की पूजा करने से सभी मुरादें पूरी होती हैंय आइए जानते हैं आज का पंचांग.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Astrology

Aaj Ka Panchang 3 July 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 03 जुलाई, दिन गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.

03 जुलाई, गुरुवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 July 2025)

03 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार का दिन है. अष्टमी तिथि आज दोपहर 02:07 मिनट तक रहेगी. आज शाम 06:36 मिनट तक परिघ योग रहेगा. साथ ही आज दोपहर 01:51 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा. इसके आलावा, आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है.

03 July 2025 का शुभ मुहूर्त

  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि- आज दोपहर दोपहर 02:07 मिनट तक रहेगी और फिर नवमी तिथि लग जाएगी
  • दिन– गुरुवार
  • परिघ योग– आज शाम 06:36 मिनट तक
  • हस्त नक्षत्र- आज दोपहर 01:51 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:57 मिनट से 12:52 मिनट तक
  • व्रत और पर्व– आज श्री दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन माता दुर्गा की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:10 – 03:54 PM
  • मुंबई- दोपहर 02:22 – 04:01 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:12 – 03:58 PM
  • लखनऊ- दोपहर 01:54 – 03:37 PM
  • भोपाल- दोपहर 02:06 – 03:47 PM
  • कोलकाता- दोपहर 01:22 – 03:03 PM
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:25 – 04:06 PM
  • चेन्नई- दोपहर 01:49 – 03:26 PM
  • सूर्य और चंद्रमा का समय
  • सूर्योदय – 5:49 AM
  • सूर्यास्त – 7:12 PM
  • चन्द्रोदय – Jul 03 12:55 PM
  • चन्द्रास्त – Jul 04 12:39 AM

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital