Bharat Express DD Free Dish

Aaj Ka Rashifal, 09 August: किस्मत दे रही है कुछ को खुशखबरी, तो कुछ को सावधानी की चेतावनी, जानिए आज का दिन कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए?

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है तो कुछ को थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है.

Aaj Ka Rashifal 19 August 2025: इन राशियों के लिए हो सकता है धन लाभ

Aaj Ka Rashifal, 09 August: आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है तो कुछ को थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है. आइए एक-एक करके जानते हैं आज का आपका राशिफल क्या कहता है?

मेष (Aries)

मेष राशि वालों का आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है.

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन कोई पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. साथ ही सेहत का ध्यान रखें.

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों का आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा. कोई नया आइडिया काम में आ सकता है. मन थोड़ा चंचल रहेगा.

कर्क (Cancer)

घर में माहौल खुशनुमा रहेगा. पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं.

सिंह (Leo)

आज आपको मेहनत का फल मिलेगा. बॉस से तारीफ मिलने की संभावना बन सकती है. प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ सकती है.

कन्या (Virgo)

सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है. काम में मन नहीं लगेगा. धैर्य रखें, शाम तक स्थिति सुधर जाएगी.

तुला (Libra)

आज का दिन रोमांटिक रहेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है.

वृश्चिक (Scorpio)

आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. मन में उलझन रहेगी. किसी करीबी से सलाह लेना अच्छा रहेगा.

धनु (Sagittarius)

इन राशि वालों केलिए यात्रा के योग हैं. काम में सफलता मिलेगी. पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.

मकर (Capricorn)

आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. ध्यान और योग से राहत मिलेगी.

कुंभ (Aquarius)

आज आपके विचारों की तारीफ होगी. आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. सेहत अच्छी रहेगी.

मीन (Pisces)

भावनाओं में बहने से बचें. कोई पुरानी बात परेशान कर सकती है. संगीत या कला से जुड़ाव राहत देगा.

इसे भी पढ़ें- Trump-Putin Meeting: अलास्का में ट्रंप-पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात तय, रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का प्रयास

कुल मिलाकर आज का दिन आपलोगों के लिए मिला-जुला रहेगा. सकारात्मक सोच और धैर्य से हर स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read