Bharat Express DD Free Dish

Shri Ram Janmbhoomi: राम मंदिर के शिखर पर स्वर्ण जड़ित कलश की तस्‍वीरें सामने आईं, त्रिदिवसीय आयोजन में 7 और मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर स्वर्ण जड़ित कलश की तस्वीर सामने आई हैं. यहां 2 जून को सरयू जल कलश यात्रा निकलेगी. 5 जून को मंदिर के प्रथम तल और परकोटा के नवनिर्मित मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा होगी.

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर स्वर्ण जड़ित कलश

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर स्वर्ण जड़ित कलश

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

इनपुट और पिक्चर्स: मनमीत, भारत एक्सप्रेस


Ram Mandir Swarn Kalash: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर स्वर्ण जड़ित कलश की तस्वीर सामने आ गई हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट की ओर से मंदिर निर्माण कार्य के बारे में सोशल मीडिया पर बताया गया है. आगामी 3 से 5 जून तक यहां कई मंदिरों में स्‍थापित प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर कलश को स्वर्ण से जड़ा जा रहा है. यह कार्य 5 जून को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा किया जा रहा है. इस दिन मंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार और परकोटा के नवनिर्मित मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

यह भी पढिए: इसी वर्ष पूरा हो जाएगा राम मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य, जून की शुरूआत में होगी 7 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा

मंदिर कॉरिडोर में पुन: होने वाले प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की तैयारियों के तहत 2 जून को अयोध्या में सरयू जल कलश यात्रा निकाली जाएगी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि यह यात्रा शाम 4 बजे सरयू घाट के पुराने पुल के पूर्वी तट से शुरू होगी और वीणा चौक, राम पथ, श्रृंगार हाट, हनुमान गढ़ी, दशरथ महल, रामकोट, और रंगमहल बैरियर होते हुए यज्ञशाला पहुंचेगी.

इस यात्रा में महिलाएं भाग लेंगी और सरयू जल कलश को राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित किया जाएगा. सरयू जल और अन्य नदियों के जल से मूर्तियों का अभिषेक होगा, जिसका उपयोग पूजन में किया जाएगा.

3 से 5 जून तक चलने वाले इस त्रिदिवसीय आयोजन में पूजा, भोग और आरती होगी. यह उत्सव अयोध्या में भक्ति और उत्साह का साक्षी होगा.

रामलला की सबसे सुंदर तस्वीर.

jaish-e-mohammad threat to Ayodhya Ram mandir

विस्‍तार से अन्‍य आलेख भी पढिए: राम मंदिर परकोटे में बने सात मंदिरों की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा 3 जून से होगी, CM योगी करेंगे नेतृत्व

2020 में शिलान्यास, 2024 में प्राण प्रतिष्ठा..2025 में शिखर निर्माण..आखिर कब तक पूरा तैयार होगा राम मंदिर कॉरिडोर? देखें तस्वीरें

सांप्रदायिक सद्भाव: राम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे मुस्लिम श्रद्धालु, सामने आई VIDEO — आपने देखी क्या?

राम मंदिर के उद्घाटन के 26 दिन बाद अयोध्या पहुंचे स्वामी, किए राम लला के दर्शन, सामने आईं ये तस्वीरें

रामलला के दर्शन को अयोध्या में ऐसे उमड़ रहा जनसैलाब, CM योगी ने कराईं सुव्‍यवस्‍था, जगह-जगह पुलिस-प्रशासन मुस्‍तैद

‘आज हमारे राम आ गए…’, प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद PM मोदी की स्‍पीच, बोले- हजार साल बाद भी लोग इस पल की चर्चा करेंगे



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read