Bharat Express DD Free Dish

29 जनवरी का पंचांग: जया एकादशी, गुरुवार व्रत और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

Aaj ke Panchang 29 january 2026: आज जया एकादशी और गुरुवार व्रत का संयोग है. जानें पंचांग, शुभ मुहूर्त, रवि योग, भद्रा का प्रभाव और भगवान विष्णु की पूजा का महत्व.

Aaj ke Panchang 29 january 2026: 29 जनवरी 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. आज माघ शुक्ल पक्ष की जया एकादशी पड़ रही है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से इंसान को मृत्यु के बाद किसी भी प्रकार की नकारात्मक योनियों जैसे भूत, प्रेत या पिशाच में कष्ट नहीं झेलना पड़ता. श्रद्धालु सुबह के शुभ समय में भगवान विष्णु की पूजा करें और व्रत कथा सुनें. पूजा का उत्तम समय सुबह 7:11 बजे से 8:32 बजे तक है.

गुरुवार व्रत का पुण्य

आज गुरुवार का व्रत भी है. जो लोग दोनों व्रत रखते हैं, उन्हें दोगुना पुण्य लाभ मिलता है. इस दिन पीले रंग से जुड़ी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. हल्दी, गुड़, पीले फल, पीले फूल, केसर, पीतल, सोना, पीले वस्त्र और धार्मिक पुस्तकें जैसे गीता या विष्णु चालीसा का दान करने से गुरु दोष दूर होता है. इससे विवाह के योग मजबूत होते हैं और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है.

रवि योग और भद्रा का असर

आज सुबह 7:11 बजे से रवि योग शुरू हुआ, जो 20 मिनट तक रहा. इसी समय भद्रा भी लगी लेकिन इसका वास स्वर्ग में होने के कारण धरती पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा. इसलिए शुभ कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी.

आज का पंचांग

  • तिथि: एकादशी दोपहर 1:55 बजे तक, फिर द्वादशी
  • नक्षत्र: रोहिणी सुबह 7:31 बजे तक, फिर मृगशिरा अगले दिन सुबह 5:29 बजे तक, उसके बाद आर्द्रा
  • करण: विष्टि दोपहर 1:55 बजे तक, फिर बव रात 12:32 बजे तक, उसके बाद बालव
  • योग: इन्द्र रात 8:27 बजे तक, फिर वैधृति
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: गुरुवार
  • चंद्र राशि: वृषभ शाम 6:31 बजे तक, फिर मिथुन
  • सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
  • सूर्योदय: सुबह 7:11 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 5:58 बजे
  • चंद्रोदय: दोपहर 2:00 बजे
  • चंद्रास्त: अगले दिन सुबह 4:55 बजे

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 5:25 से 6:18 बजे तक
  • रवि योग: 7:11 से 7:31 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: 12:13 से 12:56 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: 2:22 से 3:05 बजे तक
  • अमृत काल: 9:26 से 10:54 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 12:08 से 1:01 बजे तक

चौघड़िया मुहूर्त

दिन के समय

  • शुभ: 7:11 से 8:32 बजे तक
  • चर: 11:13 से 12:34 बजे तक
  • लाभ: 12:34 से 1:55 बजे तक
  • अमृत: 1:55 से 3:16 बजे तक
  • शुभ: 4:37 से 5:58 बजे तक

रात के समय

  • अमृत: 5:58 से 7:37 बजे तक
  • चर: 7:37 से 9:16 बजे तक
  • लाभ: 12:34 से 2:13 बजे तक
  • शुभ: 3:52 से 5:31 बजे तक
  • अमृत: 5:31 से 7:10 बजे तक

अशुभ समय

  • राहुकाल: 1:55 से 3:16 बजे तक
  • यमगण्ड: 7:11 से 8:32 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: 10:47 से 11:30 बजे तक और 3:05 से 3:48 बजे तक
  • गुलिक काल: 9:53 से 11:13 बजे तक

ये भी पढ़ें-29 दिसंबर का राशिफल: जानें आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ है. जया एकादशी और गुरुवार व्रत का संयोग भक्तों को विशेष पुण्य प्रदान करेगा. भद्रा का असर धरती पर नहीं होने से सभी शुभ कार्य बिना किसी बाधा के किए जा सकते हैं. भगवान विष्णु की पूजा और दान से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read