Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नीम करोली बाबा के अनुसार, जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने वाले हैं ये 5 संकेत

Neem Karoli Baba five signs: नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार माना जाता है. उन्होंने इंसान की सुख-समृद्धि आने के पांच खास संकेत बताए थे. जानें सपनों में पितृ दर्शन, साधु-संतों का आशीर्वाद, पशु-पक्षियों का आगमन, भक्ति के आंसू और अंतर्मन की आवाज का महत्व.

Neem Karoli Baba five signs: नीम करोली बाबा को लोग हनुमान जी का स्वरूप मानते हैं. उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित कैंची धाम आज भी भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. बाबा का जन्म लगभग 1900 में उत्तर प्रदेश के अकबरपुरा गांव में हुआ था. उनका स्वभाव बेहद सरल और सहज था. आज भी उनके चमत्कारों और अनुभवों की कहानियां लोगों के बीच सुनाई देती हैं. माना जाता है कि नीम करोली बाबा ने जीवन में सुख और समृद्धि आने के पांच खास संकेत बताए थे.

सपनों में पितरों का आशीर्वाद

बाबा के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में पितरों का दर्शन हो तो यह शुभ संकेत होता है. खासकर जब पितृ प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दें, जैसे मुस्कराते हुए या आशीर्वाद देते हुए, तो यह जीवन में अच्छे बदलाव की ओर इशारा करता है.

साधु-संतों का दर्शन

सुबह-सुबह साधु-संतों का दर्शन होना भी एक बड़ा संकेत माना जाता है. संतों को ईश्वर का दूत कहा जाता है और उनका दर्शन इस बात का प्रतीक है कि जीवन की बड़ी बाधाएं दूर होने वाली हैं और समय बदलने वाला है.

घर में पशु-पक्षियों का आगमन

यदि अचानक आपके घर में कोई पक्षी या पशु प्रवेश कर जाए, विशेषकर गौरैया या चिड़िया, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है. यह संकेत देता है कि परेशानियां जल्द खत्म होंगी और उन्नति का नया मार्ग खुलेगा.

भक्ति में बहते आंसू

मंदिर या पूजा स्थल पर जब किसी व्यक्ति की आंखों से भक्ति भाव में आंसू बहने लगते हैं, तो यह ईश्वर से गहरे जुड़ाव का प्रतीक है. यह अनुभव अक्सर तब होता है जब इंसान किसी संकट में होता है और ईश्वर स्वयं उसे अपनी ओर खींचते हैं.

ये भी पढ़ें-गुप्त नवरात्र द्वितीया: इन राशियों के लोगों के लिए नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन में सफलता के संकेत

अंतर्मन की आवाज

कठिन परिस्थितियों में जब अचानक मन के भीतर से कोई समाधान या विचार आता है, तो यह भी ईश्वरीय संकेत माना जाता है. अंतर्मन की यह आवाज व्यक्ति को सही निर्णय लेने में मदद करती है और उसे मुसीबत से बाहर निकालती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital