Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

आस्था

सावन की दूसरी सोमवारी पर मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ धाम में भव्य महाशृंगार का आयोजन किया गया. 11 क्विंटल चावल और सुगंधित फूलों से सजे बाबा के अलौकिक रूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा.

सावन शिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे खास माना जाता है. जानिए इस साल 11 अगस्त 2026 को पड़ने वाली शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जीवन के कष्ट दूर करने वाले अचूक उपाय.

11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि पर शाम 6:51 बजे तक सिद्धि योग रहेगा. चतुर्दशी तिथि रात 1:53 बजे तक है. आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:57 बजे तक रहेगा, जबकि राहुकाल दोपहर 3:45 से शाम 5:22 बजे तक होगा.

11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि के दिन कर्क राशि में सूर्य, बुध, गुरु और चंद्रमा की मौजूदगी से चतुर्ग्रही योग बन रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन, तुला, धनु और मकर राशि वालों के लिए धन, करियर और कारोबार के लिहाज से दिन शुभ रहेगा.

महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा केवल धार्मिक विधि नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धिकरण का जरिया है. जानिए यह पूजा कैसे देती है शांति.

11 अगस्त को सावन शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. जानिए घर पर भगवान शिव की पूजा की आसान विधि, रात के चारों प्रहर की पूजा का समय और व्रत के जरूरी नियम.

मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की कठोर साधना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है.

Mahakal Sawari Ujjain: सावन के दूसरे सोमवार को उज्जैन में रिमझिम बारिश के बीच भगवान महाकाल की दूसरी राजसी सवारी निकली. पालकी में चंद्रमौलेश्वर और मादा हाथी सुमा पर मनमहेश स्वरूप के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे. रामघाट पर शिप्रा जल से अभिषेक के बाद गोपाल मंदिर में पूजन हुआ और रात 8 बजे पालकी पुनः मंदिर लौटी.

Uzma Khan Kanwar Yatra: बुलंदशहर के अनूपशहर में नोएडा निवासी उज़्मा खान काले बुर्के में कांवर लेकर भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आईं. उज्मा ने कहा कि वह लगातार दूसरी बार कांवर यात्रा कर रही हैं और सनातन धर्म में आस्था रखती हैं.

Sawan 2nd Somwari: सावन की दूसरी सोमवारी पर भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा घाट से कांवरिया पथ तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान के बाद कांवरिया गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की यात्रा पर देवघर के लिए रवाना हुए.

UP Tourism