Bharat Express DD Free Dish

Asia Cup 2025: Shubman Gill पर मंडराया टीम से बाहर होने का खतरा, इन स्टार्स की एंट्री बढ़ा सकती है मुश्किल

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड अभी घोषित नहीं हुआ है. शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल की टीम में जगह मुश्किल हो सकती है, क्योंकि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसी विकल्प खिलाड़ी चयनकर्ताओं की नजर में हैं.

shubman gill

Asia Cup 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने वाला है, जबकि फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट में टीम इंडिया से फैंस को इस बार भी ढेरों उम्मीदें हैं, लेकिन अब तक बीसीसीआई ने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है. इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर आई है, शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल की जगह इस बार टीम में पक्की नहीं मानी जा रही.

रिपोर्ट के मुताबिक, गिल का चयन इस बार आसान नहीं है. वजह है टीम के पास मौजूद अन्य दमदार विकल्प, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन. खासकर सैमसन की हालिया फॉर्म गज़ब की रही है. उन्होंने पिछले 10 टी20 मैचों में तीन शतक ठोककर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है.

वहीं अगर उन्हें टीम में जगह मिलती है, तो वे ओपनिंग करेंगे, और ऐसे में मैनेजमेंट शायद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के मूड में न हो.

गिल के पास बेहद कम चांस

अभिषेक शर्मा भी इस फॉर्मेट में लगातार रन बना रहे हैं और लगभग पक्के दावेदार माने जा रहे हैं. तिलक वर्मा, जो इस समय दुनिया के नंबर-2 टी20 बल्लेबाज हैं, का चयन भी लगभग तय माना जा रहा है.

ऐसे में गिल के पास सिर्फ एक ही मजबूत मौका बचता है, अगर उन्हें उपकप्तान बना दिया जाए. चर्चा ये भी है कि अक्षर पटेल की जगह गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. वहीं रिंकू सिंह को फिनिशर की भूमिका में उतारने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें- शाई होप का धमाका, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा 18वां शतक, ब्रायन लारा और क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर नजर

फॉर्म में गिल, लेकिन…

गिल का हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा है. इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने पांच टेस्ट में 754 रन ठोके और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. आईपीएल 2025 में 15 मैचों में 650 रन (औसत 50) बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक और 93 का बेस्ट स्कोर शामिल है. पियंस ट्रॉफी 2025 में भी उन्होंने एक शतक सहित 188 रन बनाए थे.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read