Cricketer Amit Mishra Wife Garima: फेमस एक्ट्रेस और डांसर धनश्री वर्मा का कुछ समय पहले ही भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक हुआ था. इसके बाद से ही वो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बनी हुई थीं. इस बीच एक और तलाक का मामला सामने आया है. दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा एक नई मुसीबत में फंस गए हैं. उनकी पत्नी गरिमा मिश्रा ने उन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं.
दहेज की मांग और घरेलू हिंसा का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गरिमा ने अमित मिश्रा और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे शादी के बाद 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की गई. गरिमा ने यह भी दावा किया कि मांग पूरी न होने पर उन्हें लगातार प्रताड़ित किया गया.
परिवार के अन्य सदस्यों पर भी केस (Cricketer Amit Mishra Wife Garima)
गरिमा ने सिर्फ अमित ही नहीं, बल्कि उनके पिता शशिकांत मिश्रा, मां बीना मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी ऋतू मिश्रा और ननद स्वाति मिश्रा को भी आरोपित बनाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने विदाई रोकने के लिए दबाव बनाया और ढाई लाख रुपये लेने के बाद ही विदाई कराई.
ये भी पढ़ें: KKR Vs GT: गुजरात टाइटंस के गेंदबाज KKR के बल्लेबाजों पर पड़े भारी, GT ने 39 रनों से दी करारी शिकस्त, ये दो बॉलर चमके
मारपीट और गाली-गलौच के आरोप (Cricketer Amit Mishra Wife Garima)
शिकायत में गरिमा ने बताया कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई. उन्होंने कहा कि अमित मिश्रा भी परिवार के दबाव में आकर उनके साथ बुरा व्यवहार करते थे. गरिमा ने आरोप लगाया कि मॉडलिंग से जो भी पैसा वह कमाती थीं, वह अमित जबरदस्ती ले लेते थे. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अमित मिश्रा सोशल मीडिया पर दूसरी लड़कियों से बात करते थे और तलाक देने की धमकी देते थे.
कोर्ट ने जारी किया नोटिस
कोर्ट ने इस मामले में अमित मिश्रा और उनके परिवार को नोटिस जारी किया है. इस केस की अगली सुनवाई 26 मई को होगी. गरिमा ने एक करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की है.
अमित मिश्रा का क्रिकेट करियर
अमित मिश्रा भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रहे हैं. उन्होंने 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. टेस्ट में 76, वनडे में 64 और टी20 में 16 विकेट उनके नाम हैं. आईपीएल में भी अमित मिश्रा का शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने 162 मैचों में 174 विकेट लिए हैं. वह डेकन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
