Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को महिला टी20 विश्व कप में 97 रन से रौंदा

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने विशाल जीत के साथ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का आगाज किया है. ऑस्ट्रेलिया के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती थी और उसने आसान जीत हासिल कर ली.

Dimple Yadav Edited by Dimple Yadav

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप में खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए यहां न्यूजीलैंड पर 97 रन की एकतरफा जीत दर्ज की. एलीसा हीली ने 55 रन की पारी खेली जो 2020 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल के बाद उनका इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.

कप्तान मेग लेनिंग ने 41 जबकि एलिस पैरी ने 40 रन का योगदान दिया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को नौ विकेट पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली ही गेंद पर सूजी बेट्स का विकेट गंवा दिया जिससे टीम पूरी पारी के दौरान कभी नहीं उबर पाई और अंतत: 14 ओवर में सिर्फ 76 रन पर ढेर हो गई.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एशलेग गार्डनर ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 12 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे पांच बार के चैंपियन ने अपने अभियान की शुरुआत दबदबे वाली जीत के साथ की. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने चौथी गेंद पर ही बेथ मूनी (00) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने लिया ताहुहु (37 रन पर तीन विकेट) की गेंद पर ईडन कार्सन को कैच थमाया.

ये भी पढ़ें- WI-W vs ENG-W T20: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया, एक्लेस्टोन ने चटकाए तीन विकेट

हीली और लेनिंग ने इसके बाद पारी को संभाला. दोनों ने पावर प्ले में स्कोर एक विकेट पर 47 रन तक पहुंचाया जो टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती छह ओवर में टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. हीली और लेनिंग ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। एमेलिया केर (23 रन पर तीन विकेट) ने लेनिंग को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा.

ताहुहु ने अगले ओवर में गार्डनर (03) को कार्सन के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 76 रन किया. हीली और पैरी ने इसके बाद जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने सिर्फ 28 गेंद में 50 रन जोड़े. हीली ने ताहुहु की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर कैच थमाया.

पैरी और ग्रेस हैरिस (छह गेंद में 14 रन) ने आठ गेंद में 22 रन जोड़े लेकिन हैरिस इसके बाद रन आउट हो गईं. पैरी ने एमेलिया पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर पगबाधा हो गईं। जेस जोनासेन भी इसी ओवर में खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं. एलेना किंग (01) और ताहलिया मैकग्रा (08) भी कोई कारनामा नहीं कर सकीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital