फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
By Shubhra Rai
Photo- Chennai Super Kings/ Twitter
CSK vs GT Match Highlights: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले का नतीजा आ चुका है. बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. अहमदाबाद में खेले गए खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने जीटी को 5 रन विकेट से हराया. अब तक के आईपीएल इतिहास में ये मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. बारिश के कारण इस मैच के नतीजे के लिए फैंस ने दो दिनों से भी ज्यादा का इंतजार किया. इस धमाकेदार जीत के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियं के कप्तान रोहित की बराबरी कर ली है. सीएसके के पास अब आईपीएल की 5 ट्रॉफी हैं.
सीएके ने जीता खिताब, जडेजा रहे जीत के हीरो
गुजरात के खिलाफ चेन्नई ने अपना 5वां आईपीएल खिताब जीता. इस मैच में एक पल ऐसा आया जब गुजरात ने चेन्नई को हार की तरफ धकेल दिया था. मगर रवींद्र जडेजा ने मोहित शर्मा के अंतिम ओवर में आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई.
सोमवार को भी बारिश ने किया परेशान
पहले ही बारिश ने रविवार का खेल खराब कर दिया था. दूसरे दिन जब मैच सोमवार को शुरू हुआ तो गुजरात की पारी तक सब कुछ ठीक था. जीटी ने 214 रन का विशाल लक्ष्य सीएसके के सामने रखा. जवाब में चेन्नई के बल्लेबाज जब मैदान पर आए तो महज 3 गेंद का खेल हुआ और बारिश आ गई.
इसके बाद रात 12.10 बजे मैच फिर शुरू हुआ और चेन्नई को DLS नियम के आधार पर 15 ओवरों में 171 रनों का लक्ष्य मिला. जवाब में डेवन कॉनवे (47) और ऋतुराज गायकवाड़ (26) ने तूफानी शुरुआत की. इसके बाद अजिंक्य रहाणे (27) ने छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी खेली. कप्तान धोनी आज बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए.
आखिरी ओवर में मैच रोमांचक हो गया था लेकिन जडेजा (15) ने शिवम दुबे (32) के साथ मिलकर चेन्नई को जीत दिला दी. ये मैच अंबाती रायुडू के लिए भी यादगार रहा और अपने आखिरी मुकाबले में उन्होंने 8 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली. रायुडू की इस पारी ने मैच को काफी हद तक चेन्नई के पक्ष में कर दिया था.
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…
इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…
ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…
CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…
PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…