खेल

DC vs GT: जानें दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की ‘ड्रीम XI’, पिच रिपोर्ट और क्या हो सकती है पॉसिबल प्लेइंग-11

DC vs GT Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का सातवां मैच मंगलवार, 4 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. हार्दिक पांड्या की अगुवाई में आईपीएल 2023 के पहले मैच में गुजरात ने चेन्नई को हराया था. अब उनका सामना दिल्ली से होगा, जो लखनऊ सुपर जायंट्स से हारकर आ रही हैं. ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली की टीम थोड़ी कमजोर जरूर नजर आई लेकिन उनके पास बड़े खिलाड़ियों की कमी नहीं है. यह देखना दिलचस्प होगा कि गत चैंपियन के खिलाफ उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

दोनों टीमें लीग के इतिहास में दूसरी बार ही आमने-सामने होंगी. आइए जानते हैं पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग-11 और क्या हो सकती है बेस्ट ड्रीम-11.

पिच रिपोर्ट:

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच स्पिनरों की मददगार है. यहां आउटफील्ड तेज हैं और बल्लेबाजों के लिए अच्छी बात ये है कि बाउंड्रीज भी छोटी है. यानी मैच हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है. इस मैदान पर जो पहली इनिंग का औसत स्कोर है वो 150 रन का है.

ये भी पढ़ें: MS Dhoni ने जड़ा छक्का तो कैमरे पर ‘गंभीर’ दिखे Gautam! सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए गज़ब रिएक्शंस

संभावित प्लेइंग-11

DC: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, मिचेल मार्श, सरफराज खान (WK), रोवमन पावेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, खलील अहमद और एनरिक नॉर्त्या.

इम्पैक्ट प्लेयर: ललित यादव, मुकेश कुमार, अमन खान.

GT: हार्दिक पंड्या (C), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (WK), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, राशिद खान, डेविड मिलर, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा.

अब अगर आप ड्रीम-11 की टीम बना रहे हैं उसके लिए इन खिलाड़ियों के नामों में चुनाव कर सकते हैं.

कीपर- ऋद्धिमान साहा

बल्लेबाज- शुभमन गिल, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, साईं सुदर्शन, मिचेल मार्श (VC),

ऑलराउंडर्स- हार्दिक पंड्या (C), अक्षर पटेल, मिचेल मार्श (VC),

गेंदबाज- मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, राशिद खान

गुजरात को हराना मुश्किल

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स को हराना दिल्ली के लिए इतना आसान नहीं रहने वाला. बात अगर हेड टु हेड मुकाबले की करे तो दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में एक ही मैच हुआ है जहां गुजरात ने जीत दर्ज की थी. बात अगर दोनों टीमों के खिलाड़ी की करे तो हर मामले में गुजरात का पलड़ा भारी है. ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होता की क्या दिल्ली अपने होमग्राउंड में गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज कर पाएगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

7 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

12 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

27 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago