खेल

Hockey WC 2023: साउथ कोरिया से मैच के दौरान जापान की बड़ी गलती, FIH ले सकता है बड़ा एक्शन

Japan vs South Korea, Hockey WC 2023: हॉकी विश्व कप 2023 में मंगलवार को जापान और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला गया. इस मैच में एक ऐसा वाक्या हुआ है जिसने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन को भी चकित कर दिया है और अब जांच की नौबत आ चुकी है. दरअसल, मैच के दौरान एक टीम की तरफ से 11 खिलाड़ी ही फिल्ड पर हो सकते हैं लेकिन साउथ कोरिया के खिलाफ हुए मैच में जापान की तरफ से 12 खिलाड़ी फिल्ड पर मौजूद रहे जिसके बाद ये मैच विवादों में आ गया है और इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने इस मामले की जांच की बात कही जो सही भी है क्योंकि अमूमन अनुशासन और कानून को फॉलो करने के लिए विख्यात जापान की तरफ से की गई ये बड़ी गलती है.

FIH का बयान
घटना पर FIH ने बयान जारी करते हुए कहा कि, “जापान की तरफ से मैच के आखिरी मिनटो में 11 की जगह 12 खिलाड़ियों के होने पर के मुद्दे पर टीम से बात की गई है. जापान का कहना है कि, उन्हें ऐसी परिस्थिति का ध्यान नहीं रहा और वे इसके लिए क्षमा मांगते हैं.” FIH के अनुसार, “उन्होंने कोरियाई टीम से भी बात की है और आगे की किसी भी तरह की कार्यवाही पर विचार कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Health Update: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, पंत को जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

आखिरी मिनटों में घटी ये घटना
ऐसा नहीं है कि जापान की टीम मुकाबले के शुरुआत से 12 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी. ये वाकया मैच के आखिरी 2 मिनट के दौरान हुआ. दरअसल, आखिरी 2 मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला था. जापान ने अपने गोलकीपर को हटाकर मैदान में एक फॉरवर्ड प्लेयर भेजा. इस दौरान जापान की टीम खिलाड़ियों का काउंट मेंटेन नहीं कर सकी और फिल्ड पर जापानी खिलाड़ियों की संख्या 11 की जगह 12 हो गई. हालांकि जापान को अतिरिक्त प्लेयर का कोई खास फायदा नहीं हुआ और वे पेनाल्टी कॉर्नर को गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए.

जापान की हार
मैच की बात करें तो जापान को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. जापान की ये लगातार दूसरी हार है और इस हार के साथ ही जापान पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा गया है. बता दें कि पूल बी की टीम जापान बेल्जियम, जर्मनी और साउथ कोरिया के बाद चौथे स्थान पर है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

13 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

24 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

1 hour ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

1 hour ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago