खेल

IND vs ENG T20 WC: टी20 महिला वर्ल्ड कप में भारत की पहली हार, इंग्लैंड ने 11 रन से जीता मैच

IND vs ENG Live Score, Women’s T20 World Cup 2023: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 सीजन में टीम इंडिया ने अपना तीसरा मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला. मैच में टॉस हारकर इंग्लिश टीम ने भारत के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा. इंग्लैंड ने नैटली सीवर (50) और एमी जोन्स (40) की पारियों से 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए. इस टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. हालांकि एक छोड़ से स्मृति मंधाना (52 रन) ने भारतीय पारी संभाली और अपने करियर की 21वीं फिफ्टी जमाई. लेकिन वो इस स्कोर को और आगे बढ़ाने में सफल नहीं रही.

स्मृति के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया. हालांकि रिचा घोष अंत तक क्रीज पर डटी रही लेकिन वो अपनी टीम को जीताने में सफल नहीं रहीं और इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 11 रन से जीत लिया.

इंग्लैंड की सेमीफाइनल में जगह पक्की!

152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 5 विकेट गंवाकर 140 रन ही बना सकी. मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि इंग्लैंड टीम 6 पॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज हैं. इंग्लिश टीम का नेट रनरेट काफी बेहतर है. या यूं कह लीजिए की इंग्लैंड ने लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

रेणुका ने रच दिया इतिहास

रेणुका ठाकुर ने चल रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पांच विकेट लेकर भारतीय क्रिकेट के इतिहास की किताबों में अपना नाम लिख लिया. रेणुका महिला टी-20 वर्ल्ड कप में पांच विकेट लेने वाली पहली भारतीय तेज गेंदबाज और दूसरी भारतीय हैं. प्रियंका रॉय जो एक लेग स्पिनर थीं उन्होंने 2009 में महिला टी-20 वर्ल्ड कप में पांच विकेट लिए थे. रेणुका का स्पेल जिसमें उन्होंने पांच विकेट लिए और केवल 15 रन दिए. भारतीय गेंदबाज (पुरुष या महिला) द्वारा मेगा इवेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है. रॉय ने 5 विकेट लिए थे लेकिन 16 रन दिए थे. पुरुषों के टी20 विश्व कप में अब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने पांच विकेट नहीं लिए हैं. मीरपुर में 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट लेने और सिर्फ 11 रन देने के बाद रविचंद्रन अश्विन के पास एक पुरुष भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ आंकड़े का रिकॉर्ड है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

15 minutes ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

45 minutes ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

1 hour ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

1 hour ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

2 hours ago