Bharat Express DD Free Dish

रोहित और कोहली को पीछे छोड़कर साउथ अफ्रीका को धूल चटाएंगे ये 3 खिलाड़ी! रांची में दिखेगा भारतीय टीम का जादू

भारतीय क्रिकेट टीम रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और जबरदस्त फॉर्म से विपक्षी टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं. जानें कौन हैं ये खिलाड़ी और क्यों माना जा रहा है उनका प्रदर्शन निर्णायक.

IND vs SA ODI

IND vs SA ODI: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा दिन करीब आ गया है. 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा.

जाहिर है कि टीम इंडिया इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी और इसी वजह से हर प्लेयर की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं. ऐसे में कुछ खिलाड़ी है जिनके लिए आशंका जताई जा रही है कि पहले मैच में ये विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर फील्ड पर अपना जलवा दिखा सकते हैं.

दरअसल, इस बार भारतीय टीम के पास पेस अटैक के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की गैरमौजूदगी है. ऐसे में नए चेहरे अर्शदीप सिंह पर दबाव होगा. तेज गेंदबाज अर्शदीप को नई गेंद से खेलते हुए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करनी होगी. अब तक उन्होंने सिर्फ 11 वनडे में भारत के लिए 17 विकेट झटके हैं, लेकिन रांची में उनकी घातक गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए बड़ा फायदा दे सकती है.

युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के लिए सुनहरा मौका

टी20 में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले 23 साल के तिलक वर्मा को वनडे टीम में भी मौका मिला है. नंबर 4 पर खेलते हुए वह बड़ी पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं. हालांकि वनडे में उनका अनुभव कम है, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और खेलने की सहजता रांची की पिच पर टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- हार भूलकर जीत की तलाश में टीम इंडिया, रोहित-विराट पर जिम्मेदारी

कप्तान केएल राहुल की जिम्मेदारी

टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे केएल राहुल भी इस मैच में काफी अहम होंगे. बैटिंग ऑर्डर में उनके योगदान पर टीम की सफलता काफी हद तक निर्भर करेगी. राहुल की लीडरशिप और शांत दिमाग साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के लिए चुनौती पेश कर सकती है.

इस तरह, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा और केएल राहुल तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर रांची में भारत की जीत की उम्मीदें टिकी हुई हैं. फैंस की नजरें इन खिलाड़ियों पर होंगी कि वे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को बढ़त दिला पाते हैं या नहीं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read