Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND vs SA Test Series: गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की हार का खतरा!

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की स्थिति काफी मुश्किल हो गई है. दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन 340 रन पार की बढ़त बना ली है और उनकी नजरें स्कोर को 450 के पार ले जाने पर हैं.

IND vs SA

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की स्थिति काफी मुश्किल हो गई है. दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन 340 रन पार की बढ़त बना ली है और उनकी नजरें स्कोर को 450 के पार ले जाने पर हैं.

हार का बढ़ता खतरा

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी है. सीरीज में टीम इंडिया पहले ही 0-1 से पीछे है, और अब दूसरे टेस्ट में भी हार का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है. चौथे दिन का खेल आज शुरू हुआ, जबकि तीसरे दिन स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 26 रन जुटा लिए थे. उस समय भारतीय टीम पर कुल 314 रनों की लीड रही.

एक ही बार कर पाया था रन चेज

भारत में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल एक ही बार 387 रनों का सफल रन चेज हुआ है, जो 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में हुआ था. 2008 के इस मैच में भारत ने 387 रन का लक्ष्य हासिल किया था. लेकिन इस बार टीम इंडिया के लिए यह लक्ष्य हासिल करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 450 रन के पार जाने की संभावना है.

जीतने का आसार बेहद कम

वहीं, जिस तरह से भारतीय बल्लेबाज पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर ही सिमट गए, उसके बाद ये असंभव लग रहा है कि ये मैच टीम इंडिया जीत पाएगी. ऐसे में ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम इंडिया के मैच जीतने का आसार बेहद ही कम लग रहा है. दक्षिण अफ्रीका की मजबूत स्थिति और भारत के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए, यह मैच टीम इंडिया के लिए बहुत मुश्किल हो सकता है.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज (भारत में):

इंडिया बनाम इंग्लैंड, चेन्नई – 387/4 (2008)
इंडिया बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली – 276/5 (1987)
इंडिया बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली – 276/5 (2011)
इंडिया बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु – 262/5 (2012)
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रेबोर्न – 256/8 (2010)

आपको बता दें कि आज इस टेस्ट सीरीज का चौथा दिन है.

ये भी पढें: भारत ने चीनी ताइपे को हराकर लगातार दूसरी बार जीती चैंपियनशिप

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital