Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs AUS: टीम इंडिया को तीसरे वनडे में मिली हार, सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया.

IND vs AUS

Photo- BCCI (@BCCI) /Twitter

IND vs AUS 3rd ODI: अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना कोई टीम इंडिया से सीखे. क्योंकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज हारी नहीं है जानबूझकर गवाई है. कभी टीम इंडिया प्लेइंग-11 और टीम कॉम्बिनेशन से परेशान रहती है तो कभी अपने कोच और कप्तान के एक्सपेरिमेंट से. चेन्नई के मैदान में मैच गंवाने के बाद एक बार फिर भारतीय टीम सवालों के घेरे में है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत जीत के बेहद करीब था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने मैच का पासा ऐसा पलटा की भारतीय टीम के विकेटों का पतझड़ लग गया. हाल ये हुआ की ऑस्ट्रेलिया के 270 रन के टारगेट के जवाब में टीम इंडिया 49.1 ओवर में 248 रन पर सिमट गई. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 21 रन से जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाया.

ये भी पढ़ें: No.1 T20 बल्लेबाज वनडे में फ्लॉप, Suryakumar Yadav लगातार तीसरे मैच में जीरो पर आउट

भारत की 21 रनों से हार

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ भारत ने सिर्फ सीरीज ही नहीं गंवाई बल्कि ऑस्ट्रेलिया वनडे रैंकिंग में भारत की जगह नंबर-1 पर पहुंच गया है. टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर 26 साल बाद सीरीज गंवाई है.

एडम जम्पा ने छीनी भारत के जबड़े से जीत

ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. जो भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर पैर जमाकर टीम इंडिया को जीत की ओर ले जा रहा था जम्पा ने हर उस खिलाड़ी को आउट किया. चाहे शुभमन गिल, केएल राहुल या हार्दिक पंड्या हर किसी को इस खिलाड़ी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.​​​​ एडम जम्पा ने 10 ओवर में 45 रन देकर चार विकेट झटके.

टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पंड्या और विराट कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को लगभग मंजिल तक पहुंचा ही दिया था. लेकिन अफसोस वो अपनी पारी को जीत में नहीं बदल सके. इस मच में भारत की हार का कारण बैटिंग ऑर्डर में फेरबदल और सेट बल्लेबाजों का गलता शॉर्ट खेलना रहा. इस हार के बाद टीम इंडिया पर कई सवाल उठेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital