Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की होगी वापसी? विशाखापट्टनम में कैसा है भारत का रिकॉर्ड

विशाखापत्तनम में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच में वापसी करने के लिए पूरी दमखम के साथ उतरेगी.

Team India

टीम इंडिया (फोटो- पीटीआई)

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 28 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले मैच में भारत की हार टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं है. पहले मैच में भारत आसानी से जीत दर्ज कर सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब 2-6 फरवरी के बीच विशाखापत्तट्टनम में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच में वापसी करने के लिए पूरी दमखम के साथ उतरेगी, लेकिन क्या आपको पता है कि इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड कैसा रहा है.

विशाखापट्टनम में टेस्ट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

विशाखापट्टनम में भारतीय टीम अब तक कुल 2 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और दोनों में भारत को जीत मिली है. इससे साफ है कि यहां पर भारत का जीत प्रतिशथ 100 फीसदी है. ऐसे में इंग्लैंड टीम के लिए इस मैदान पर भारत को चुनौती दे पाना आसान नहीं होने वाला है. भारत ने इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. जिसमें भारतीय टीम ने 246 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. जबकि, दूसरे टेस्ट मैच साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. जिसमें टीम इंडिया को 203 रनों से जीत मिली थी. मेजबान टीम ने यहां खेले दोनों मैच में एकतरफा जीत दर्ज की थी. ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत की संभावना ज्यादा बढ़ गई है.

दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को लगा झटका

दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पहले ही सीरीज के शुरुआती दो मैच से अपना नाम वापस ले चुके थे. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप के बाद से इंजर्ड चल रहे हैं, अब भारत को दो और बड़े झटके लगे हैं. इससे टीम इंडिया की कमर टूट गई है. स्टार ऑलराउंड रविंद्र जडेजा हैदराबाद टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में भारत की वापसी संभव हो पाएगी या नहीं, यह देखने वाली बात होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital