खेल

IND vs SL: साल बदला, हाल नहीं; टीम इंडिया की हार के 3 बड़े कारण

India vs Sri Lanka Highlights 2nd T20: तीन मैच की टी20 सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर है. दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका ने धमाकेदार वापसी करते हुए भारत को ‘चारो खाने चित्त’ किया. टीम इंडिया (Team India) की न गेंदबाजी चली और नां ही बल्लेबाजी. बची कुची कसर नो बॉल्स और दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की तूफानी बल्लेबाजी ने पूरी कर दी. श्रीलंका ने भारत को पुणे में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 16 रनों से हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 190 रन ही बना सकी. भारत की ओर से केवल सूर्या, अक्षर पटेल और शिवम मावी के बल्ले से रन निकले.

साल बदला, हाल नहीं

सीरीज के पहले मैच और साल के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत से नए साल का ‘शंखनाद किया’. फैंस को लगा की अब भारत नए साल में नया इतिहास रचने के लिए तैयार है. मगर दूसरे ही मुकाबले में टीम इंडिया की वही पुरानी कमजोरियां सामने आई. अब वो चाहे 19वें ओवर की टेंशन हो या फिर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों, हाल वही पुराना है.

वैसे तो टीम इंडिया की हार के कई कारण रहे. मगर हम उन तीन बातों पर ज्यादा ध्यान देंगे जहां भारत को अपनी खामियां सीरीज के अंतिम मैच से पहले दूर करनी होगी.

टीम इंडिया की हार के 3 बड़े कारण

फ्लॉप टॉप ऑर्डर: किसी भी बड़े टोटल के मैच को जीतने के लिए शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने होते हैं. लेकिन भारतीय टीम के साथ इसका ठीक उल्टा हुआ. जहां जरूरत थी वहीं टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज सरेंडर करते दिखे. बात अगर टॉप-5 की करे तो, भारत नए ओपनिंग कॉम्बिनेशन ईशान किशन और शुभमन गिल के साथ मैदान में उतरा. मगर ये दोनों बल्लेबाज फ्लॉप रहे.

ये भी पढ़ें: Dasun Shanaka: भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर बरसे श्रीलंकाई कप्तान, रच दिया नया इतिहास

गिल 5 रन और ईशान 2 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर डेब्यू मैच खेल रहे राहुल त्रिपाठी आए थे. मगर वो भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए और 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अक्षर पटेल और सूर्या ने पारी जरूर संभाली और मैच को काफी हद तक भारत के पक्ष में ले आए. मगर अफसोस टीम इंडिया 20 ओवर में 190 रन ही बना पाए.

खराब गेंदबाजी: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण खराब गेंदबाजी थी. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को खूब धोया. हालांकि, भारतीय स्पिनर्स ने काफी हद तक विरोधी बल्लेबाजों पर लगाम लगाया. मगर तब तक देर हो चुकी थी. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शुरुआत से अंत तकर रनों की रफ्तार कम नहीं होने दी. जिसमें सबसे बड़ा योगदान श्रीलंकाई कप्तान का रहा.

19वां ओवर फिर बना विलेन: अर्शदीप सिंह ने 2 ओवरों में 37 रन लुटा डाले. उन्होंने कई नो बॉल्स फेंकी. इसकी वजह से वे मैच के बाद ट्रॉल भी हुए. कप्तान हार्दिक पांड्या भी इस बात से खफा नजर आए. 19वां ओवर भारतीय टीम के लिए समस्या बना. इसमें अर्शदीप सिंह ने कुल 18 रन खर्च किए. हैरान करने वाली बात ये है कि अर्शदीप ने 2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 5 नो-बॉल डालीं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

9 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

25 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

41 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

56 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago