दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
By Shubhra Rai
Jofra Archer
Jofra Archer ruled out of IPL: मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने जरूरी जीत के खेल से पहले एक बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को आईपीएल 2023 से बाहर कर दिया गया है. मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को घोषणा की कि क्रिस जॉर्डन उनकी जगह टीम में शामिल होंगे. बता दें, आर्चर ने मुंबई इंडियंस के लिए केवल पांच मैच खेले हैं और 9.50 की इकॉनमी रेट से केवल दो विकेट लिए हैं. क्रिस ने जोफ्रा आर्चर की जगह ली है, जिनकी रिकवरी और फिटनेस पर ईसीबी द्वारा नजर रखी जा रही है. जोफ्रा अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने के लिए अपने देश लौटेंगे.
मुंबई इंडियंस की बढ़ती मुश्किलें
ये सीजन मुंबई इंडियंस के लिए अभी ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. टीम ने अपने 10 मुकाबलों में से पांच जीते हैं और अंक तालिका में 8वें नंबर पर है. यहां से एक और हार मुंबई को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है. ऐसे में पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रही मुंबई के लिए जोफ्रा आर्चर का बाहर होना बड़ा झटका है. हालांकि इस गेंदबाज ने अब तक मुंबई के लिए कुछ खास नहीं किया है. इसलिए रोहित एंड कंपनी जल्द इस झटके से बाहर आने का सोचेगी.
ये भी पढ़ें: MI vs RCB: आमने-सामने किंग और हिटमैन, यहां एक हार बन सकती है प्लेऑफ की रेस में अड़चन…
मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह क्रिस जॉर्डन को लिया
जॉर्डन, जिन्हे मुंबई इंडियंस ने आर्चर की जगह 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, दिसंबर की नीलामी में नहीं बिके थे. उन्होंने अब तक 28 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें 27 विकेट लिए हैं. 2016 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद, जॉर्डन चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. जॉर्डन ने 87 टी20 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है और 96 विकेट लिए हैं.
आमने-सामने किंग और हिटमैन
मंगलवार, 9 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2023 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आमना-सामना होगा. दोनों टीमों ने अपने दस मैचों में पांच-पांच जीत हासिल की हैं और वर्तमान में अंक तालिका में छठे और 8वें स्थान पर हैं.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…