खेल

IPL 2024: खतरनाक दिख रही RCB की टीम! ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों को किया रिटेन, जानें कौन हुए बाहर

IPL Retention: वर्ल्ड कप 2023 के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को IPL का बेसब्री से इंतजार है. इसके लिए BCCI ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. आज का दिन सभी टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का आखिरी मौका है. इसको मिनी ऑक्सन के तौर पर देखा जा रहा है. इसके बाद फाइनल ऑक्शन 19 दिसंबर को किया जाएगा. हालांकि ऐसा पहली बार होगा जब ऑक्शन देश के बाहर दुबई में होगा. बता दें कि आईपीएल 2024 यूएई में खेला जाएगा.

मिनी ऑक्सन को लेकर IPL की सभी फ्रैंचाइजियों ने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन कर लिया है. हम आपको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बारे में बताएंगे कि उन्होंने 2024 के लिए किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया है.

RCB ने कुल 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए हर बार की तरह इस बार ऑक्सन भी बेहद जरुरी है, क्योंकि RCB की फैंस उसे लंबे समय से चैंपियन बनना देखना चाहते हैं लेकिन अभी तक टीम को यह उपलब्धि हासिल नहीं हो पायी है. हालांकि इस बार काफी अच्छी टीम चुनने की कोशिश की गई है. टीम से इस बार कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम जोश हेजलवुड और डेविड विली का है. इसके साथ ही हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा भी को भी टीम से रिलीज कर दिया गया है.

वहीं रिटेन वाले खिलाड़ियों में सबसे चर्चित दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा और मोहम्मद सिराज शामिल हैं. टीम में इस गेंदबाजी के लिए आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, हिमांशु शर्मा शामिल हैं.

देखिए यह पूरी लिस्ट टीम से कौन अंदर- कौन बाहर

टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव शामिल हैं.

वहीं फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड), विशाल विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार को टीम में रिटेन किया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का बेरहमी से हमला, तीन जवान घायल; अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी रोकने पहुंचे BSF…

2 minutes ago

‘दुष्कर्म के लिए एक दिन भी काफी…’, तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी। गोवा सरकार…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री को लेकर एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की खुलेआम बिक्री को लेकर अखबार में छपी एक…

33 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 400 के पार, जहांगीरपुरी में 499 पहुंचा स्तर; GRAP-2 लागू

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी…

34 minutes ago

अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…

46 minutes ago

फिर मचने वाली है तबाही, आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम…

51 minutes ago