खेल

टीम मैनेजमेंट का फोकस वर्ल्ड कप, Jasprit Bumrah की होगी सर्जरी!

Jasprit Bumrah Team India: स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जो पिछले साल सितंबर से टीम से बाहर हैं. इस बीच बुमराह से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि उनके कम से कम छह महीने और बाहर रहने की संभावना है. जिसने अब वनडे विश्व कप के 2023 संस्करण के लिए उनकी उपलब्धता पर गंभीर संदेह पैदा कर दिया है. 50 ओवर का विश्व कप इस साल के अंत में अक्टूबर और नवंबर के दौरान भारत में होने वाला है.  25 सितंबर, 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे T20I में खेलने के बाद से भारत के लिए नहीं खेला है.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय तेज गेंदबाज पीठ की सर्जरी कराने के लिए न्यूजीलैंड जा सकते हैं, जिसने उन्हें लंबे समय से परेशान किया है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रबंधकों ने बुमराह की पीठ की तकलीफ के इलाज के लिए एक कीवी सर्जन को शॉर्टलिस्ट किया है. बुमराह के जल्द से जल्द ऑकलैंड के लिए रवाना होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS 3rd Test Day 2 LIVE: ऑस्ट्रेलियाई टीम 197 रन पर ऑलआउट, पहली पारी में 88 रनों की बढ़त, अश्विन-उमेश का चला जादू

बुमराह की होगी सर्जरी!

बुमराह IPL में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं. वह इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. वहां पर पिछले कुछ समय गेंदबाजी का अभ्यास भी कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों में खेलते हुए दिख सकते हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी फिटनेस के आधार पर किसी तरह का कोई जोखिम ना उठाते हुए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया. उसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि वह मार्च-अप्रैल में होने वाले IPL से वापसी कर सकते हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि उनके फिट होने में समय लग सकता है.

टीम मैनेजमेंट का फोकस वर्ल्ड कप

रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह अब इस साल के अंत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वापसी कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI और टीम मैनेजमेंट ने बुमराह को इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वापसी कराने का लक्ष्य रखा है. वनडे वर्ल्ड कप इस साल भारत में अक्टूबर-नवंबर में होना है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago