Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

खेल

विराट कोहली का टेस्ट करियर 14 साल लंबा रहा. 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलने वाले कोहली ने 2025 में ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी टेस्ट खेला. इस अवधि में 123 टेस्ट की 210 पारियों में 30 शतक लगाते हुए 9,230 रन बनाए.

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे. दोनों स्टाइलिश अंदाज में थे. कोहली ने इंस्टाग्राम पर 14 साल के टेस्ट करियर को याद किया.

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के चौथे सबसे सफल कप्तान हैं. उनसे ज्यादा मैच ग्रीम स्मिथ (53 जीत), रिकी पोंटिंग (48 जीत), और स्टीव वॉ (41 जीत) ने जीते हैं. कोहली को टेस्ट क्रिकेट का आधुनिक ब्रांड एंबेसडर भी माना जाता रहा है.

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. विराट कोहली ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है.

दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप स्टेज-2 में कांस्य पदक जीता. सेमीफाइनल में हार के बाद, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए कोरिया की कांग चेन योंग को हराया. भारत को मिला छठा पदक.

टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का सीजन गुरुवार या शुक्रवार (15 या 16 मई) से शुरू हो सकता है. बीसीसीआई फिलहाल बाकी बचे मैचों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है.

पाकिस्‍तान द्वारा संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किए जाने पर वीरेंद्र सहवाग ने उसे जमकर कोसा. उन्होंने कहा, “कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है”.

बीसीसीआई अभी Virat Kohli को टेस्ट क्रिकेट से जाने देने के लिए तैयार नहीं है. सूत्रों से पता चलता है कि शीर्ष अधिकारियों ने कोहली से संपर्क किया है और उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है,

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के शौर्य पर विराट कोहली, रोहित शर्मा, सहवाग, पी.वी. सिंधु जैसे क्रिकेटर सितारों ने सराहना की है, जबकि भारत-पाक तनाव के चलते आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया गया है.

रोहित शर्मा ने एक्स पर लिखा कि मुझे हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस होता है. हमारे योद्धा हमारे देश के गौरव के लिए डटे हुए हैं.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital