Bharat Express DD Free Dish

SRH vs PBKS, IPL 2026: आखिर क्यों काली पट्टी बांधकर उतरी पंजाब किंग्स?

SRH vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाड़ी शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ IPL मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर उतरे. यह वृंदावन में हुई दुखद नाव दुर्घटना से प्रभावित लोगों के प्रति सम्मान जताने के लिए किया गया.

SRH vs PBKS IPL 2026

SRH vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाड़ी शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ IPL मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर उतरे. यह वृंदावन में हुई दुखद नाव दुर्घटना से प्रभावित लोगों के प्रति सम्मान जताने के लिए किया गया.

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी मुकाबले के दौरान PBKS इस मुश्किल समय में फ्रेंचाइजी शोक संतप्त परिवारों और समुदाय के साथ एकजुटता से खड़ी रही. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा,

वृंदावन में हुई दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हम एकजुटता से खड़े हैं.

मैच शुरू होने से पहले, PBKS ने इसी प्लेटफॉर्म पर एक और पोस्ट में लिखा था, “वृंदावन नाव दुर्घटना. इस दुखद हादसे से हम बहुत दुखी हैं. पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.”

6 विकेट खोकर बनाए 219 रन

मुकाबले की बात करें तो, टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए. इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जोड़े. इस बीच पावरप्ले में 105 रन जुटाए.

ट्रेविस हेड 23 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

8.3 ओवर में बना दी 122 रन

यह टीम 8.3 ओवरों तक 2 विकेट खोकर 122 रन बना चुकी थी. दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. यहां से हेनरिक क्लासेन ने कप्तान ईशान किशन के साथ 33 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 169 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: बड़े-बड़े दिग्गज फेल, पर ये 4 युवा पास! 15 साल के सूर्यवंशी से लेकर रिजवी तक, देखें रन मशीनों का जलवा

ईशान ने 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 27 रन की पारी खेली, जिसके बाद क्लासेन ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया. क्लासेन 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनिकेत शर्मा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए. जैवियर बार्टलेट ने 1 विकेट निकाला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read