खेल

PBKS vs DC: धर्मशाला में वॉर्नर-धवन की टक्कर, पंजाब को ‘6 फीट 3 इंच’ का खिलाड़ी देगा झटका!

PBKS vs DC Match Preview: बुधवार (17 मई) को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 के 64वें मैच में धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में भिड़ेंगे. पंजाब किंग्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं जिनमें से 6 में जीत और 6 में उन्हें हार मिली है. वे वर्तमान में अंक तालिका में 8वें स्थान पर काबिज हैं. दूसरी ओर, दिल्ली ने 12 मैचों में चार जीत हासिल की हैं और वर्तमान में अंक तालिका में आखिरी स्थान है. दिल्ली पहले ही टूर्नामेंट के प्लेऑफ से बाहर हो चुक है और पंजाब के लिए भी ये प्लेऑफ में जगह बनाना बेहद मुश्किल है. पीबीकेएस और डीसी दोनों ने आईपीएल में 31 बार एक-दूसरे का सामना किया है. पीबीकेएस ने 16 गेम जीते हैं, जबकि डीसी ने 15 जीते हैं.

धर्मशाला में वॉर्नर-धवन की टक्कर

2023 के ये पहला मैच होगा जो धर्मशाला में खेला जाएगा. ये मैच बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि जहां एक तरफ पंजाब प्रेशर में खेलेगी वहीं दिल्ली पूरी आजादी के साथ इस मुकाबले में खेलने उतरेगी क्योंकि इस टीम के पास खोने को अब कुछ नहीं है. लेकिन पंजाब किंग्स इस मुकाबले में हारती है तो उनका प्लेऑफ से बाहर होना तय है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: हार्दिक की नजर ट्रॉफी पर, क्या फ्लैशबैक दिखाएगी Gujarat Titans.., ये 5 फैक्टर हैं गवाह

पंजाब को ‘6 फीट 3 इंच’ का खिलाड़ी देगा झटका!

बीते कुछ मुकाबले में दिल्ली की टीम ने शानदार वापसी की है. जहां एक तरफ उनके बल्लेबाजों ने रन बनाे वहीं गेंदबाजी में ईशांत शर्मा ने खूब सुर्खियां बटोरी है. 13 मई को जब दिल्ली और पंजाब की टीमें IPL 2023 में पहली बार भिड़ीं थी, तब इशांत शर्मा ने 3 ओवर में 27 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए थे. ऐसे में एक बार फिर पंजाब के खिलाफ ये गेंदाबज कहर बरपा सकत है. इसलिए अगर पंजाब को ये मैच जीतना है तो उन्हें इस 6 फीट 3 इंच लंबे गेंदबाज से बच कर रहना होगा.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

DC: डेविड वार्नर (C), फिलिप सॉल्ट (WK), मिचेल मार्श, राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमान खान, रिपल पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद और ईशांत शर्मा.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मुकेश कुमार, मनीष पांडेय, दुबे, अभिषेक पोरेल और चेतन सकरिया.

PBKS: शिखर धवन (C), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (WK), लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत बरार, सैम करन, शाहरुख खान, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मैथ्यू शॉर्ट, नाथन एलिस, भानुका राजपक्षे

PBKS vs DC: Dream 11 Prediction

ऑलराउंडर्स- मिचेल मार्श, लियाम लिविंगस्टन, सैम करन, अक्षर पटेल

गेंदबाज- इशांत शर्मा, अर्शदीप सिंह

कीपर- फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा

बल्लेबाज- शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, डेविड वॉर्नर

Amit Kumar Jha

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

39 minutes ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

1 hour ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

1 hour ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

2 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

2 hours ago