Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़, BCCI ने बढ़ाया कार्यकाल

BCCI ने राहुल द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ा दिया है. इसके साथ ही बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ के भी अनुबंध के विस्तार की घोषणा की है.

Team India Staff

टीम इंडिया के मुख्य कोच और सहायक स्टाफ (सोर्स-बीसीसीआई X)

BCCI Extend Rahul Dravid Tenure: पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच बने रहेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है. इसके साथ ही बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ के भी अनुबंध के विस्तार की घोषणा की है. हाल ही में संपन्न हुए आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद राहुल द्रविड़ का अनुबंध समाप्त हो गया था. बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के साथ सार्थक चर्चा की और सर्व सम्मति से उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा,‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड हेड कोच राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया (सीनियर पुरूष) के सहयोगी स्टाफ के अनुबंध में विस्तार का ऐलान करता है.’’ इसमें आगे कहा गया,‘‘बोर्ड भारतीय टीम के प्रदर्शन में द्रविड़ की भूमिका और उनके असाधारण पेशेवरपन की सराहना करता है.’’

हमने साथ में उतार-चढ़ाव देखें हैं

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि, टीम इंडिया के साथ पिछले दो साल काफी यादकार रहे हैं. हमने साथ में उतार-चढ़ाव देखें हैं और इस यात्रा के दौरान ग्रुप में समर्थन और सौहार्द रहा है. हमने ड्रेसिंग रूम में जो कल्चर स्थापित की है, उस पर मुझे काफी गर्व है. यह एक ऐसा कल्चर है जो लचीली बनी रहती है. चाहे वह जीत का क्ष हो या विपरीत परिस्थिति. हमारी टीम के पास जो कौशल और क्षमता है, वह अभूतपूर्व है. हमने जिस बात पर जोर दिया है, वह है सही प्रक्रिया का पालन करते हुए अपनी तैयारी पर कायम रहना. इसका सीधा असर परिणाम पर पड़ा है.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका इंटरनेशनल करियर का पहला शतक, 57 गेंदों में बनाए 123 रन

द्रविड़ ने बीसीसीआई को दिया धन्यवाद

राहुल द्रविड़ ने कहा कि मैं बीसीसीआई और पदाधिकारियों को मुझपर भरोसा रखने के लिए, मेरे दृष्टिकोन का समर्थन करने और इस अवधि के दौरान समर्थन देने के लिए धन्यवाद देता हूं. बता दें कि राहुल द्रविड़ ने टी20 विश्व कप 2021 के बाद रवि शास्त्री की जगह ली थी. उनका दो साल का कार्यकाल विश्व कप के बाद खत्म हो गया था. बता दें कि द्रविड़ के कोच रहते ही भारत पिछली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में उपविजेता रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital