खेल

IND vs AUS: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में होगा बदलाव, BCCI ने ट्वीट कर दी बड़ी खुशखबरी

Shreyas Iyer IND vs AUS Test: भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एनसीए में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अब टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं.  बीसीसीआई ने घोषणा की है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में शुक्रवार (17 फरवरी) से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल होंगे. अय्यर ने आखिरी बार मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत के लिए खेला था. उन्होंने पहली पारी में 87 रन बनाए थे और दूसरे मैच में 29 रन बनाकर भारत को हार की स्थिति से जीत दिलाई थी. मुंबई में जन्मे इस बल्लेबाज ने नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 105 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर की एक शानदार शुरुआत की थी.

श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी

मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को फिट घोषित कर दिया गया है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 फरवरी से नई दिल्ली में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए कहा गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसी) के मानद सचिव जय शाह ने मंगलवार को कहा, “श्रेयस अय्यर ने अपनी पीठ की चोट के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपना रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वकपूरा कर लिया है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें मंजूरी दे दी है.” अय्यर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे टेस्ट से पहले टीम में शामिल होंगे.

अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले पीठ में चोट लगी थी. उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था, क्योंकि वह तक तक चोट से उबर नहीं पाए थे. इससे पहले, टीम प्रबंधन ने पहले रणजी ट्रॉफी फाइनल में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए नागपुर में पहले मैच के बाद तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टेस्ट टीम से रिलीज करने का फैसला किया था.

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और सूर्यकुमार यादव.

Source: IANS

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

1 minute ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

7 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

14 minutes ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

15 minutes ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

28 minutes ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

37 minutes ago