Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नेपाल के खिलाफ भी बारिश बिगाड़ सकती है Team India का खेल, रद्द हुआ मैच तो Super 4 में कैसे पहुंचेगा भारत, जानें समीकरण

India vs Nepal match: भारतीय टीम को अभी सुपर 4 में पहुंचने के लिए नेपाल को हराना है, लेकिन दिक्कत की बात यह है कि नेपाल के खिलाफ होने वाले मैच में भी बारिश के आसार हैं.

Team India

Team India

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारतीय टीम ने अपना आगाज कर दिया है. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बारिश होने के चलते कोई नतीजा नहीं निकल सका और मैच को रद्द करना पड़ा. इसके चलते दोनों ही टीमों को एक-एक अंक प्राप्त हुआ. वहीं पाकिस्तान की टीम अपने पहले मुकाबले में जीत के साथ सुपर 4 में पहुंच गई है. वहीं भारतीय टीम को अभी सुपर 4 में पहुंचने के लिए नेपाल को हराना है, लेकिन दिक्कत की बात यह है कि नेपाल के खिलाफ होने वाले मैच में भी बारिश के आसार हैं. ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल है कि अगर यह मैच भी रद्द हो गया तो भारत कैसे सुपर 4 तक पहुंचेगा.

बता दें नेपाल अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुका है. तब पाकिस्तान ने बुरी तरह से नेपाल को हरा दिया था. नेपाल को अपने पहले मैच में 238 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में नेपाल की टीम के पास अभी तक एक भी अंक नहीं है.

मैच हुआ रद्द फिर क्या होगा ?

भारत को नेपाल के साथ अपना दूसरा मैच सोमवार 4 सितंबर को पल्लेकेल में खेलेगा, लेकिन इस मैदान पर बारिश के आसार बने हुए हैं. यहां तक कि पूरे दिन मैच में बारिश हो सकती है. इसी वजह से मैच होता संभव दिखता नहीं दिख रहा. अगर मैच होता है और भारत नेपाल को हरा देता है तो भारत 3 अंक के साथ सुपर 4 में पहुंच जाएगा. अगर नेपाल जीतता है तो उसके 2 अंक हो जाएंगे भारत 1 पर ही रहेगा. इसी के साथ नेपाल सुपर 4 में पहुंच जाएगा. लेकिन सवाल वहीं है मैच रद्द हुआ तो क्या ? चलिए बताते हैं. मैच रद्द होता है तो नेपाल शून्य अंक के साथ बाहर हो जाएगा. वहीं भारत को 1 अंक मिलेगा और वो 2 अंकों के साथ सुपर 4 में पहुंच जाएगा.

यह भी पढ़े- UP T20 League 2023: अडानी ग्रुप बना यूपी T20 लीग के मैचों का एसोसिएट स्पॉन्सर, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

89 प्रतिशत बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पल्लेकेल में बारिश की आशंका 89 प्रतिशत है. हवाओं की गति भी 44 km/h रहेगी. जबकि सोमवार को पल्लेकेल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital