खेल

Hockey India: 16 टीमें , 44 मैच और दो शहर, क्रिकेटर्स पर भी चढ़ा हॉकी वर्ल्ड कप का खुमार, शेयर किया खास मैसेज

Hockey India: इंडियन मेंस हॉकी टीम 13 जनवरी से भुवनेश्वर में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयार है. टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम से काफी उम्मीदें हैं. टीम इंडिया आज यानी शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेगी. टूर्नामेंट को लेकर देश में उत्साह है, और अब इस लिस्ट में क्रिकेटर्स का नाम भी जुड़ चुका है. हॉकी वर्ल्ड कप का खुमार हर किसी पर साफ नजर आ रहा है, और अब बस उम्मीद की जा रही है कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहे.

क्रिकेटर्स पर भी चढ़ा हॉकी वर्ल्ड कप का खुमार

बता दें, भारतीय हॉकी टीम को पहले मैच से पहले विराट कोहली ने शुभकामनाएं दीं. विराट ने ट्विटर पर लिखा, वर्ल्ड कप के लिए भारतीय हॉकी टीम को मेरी शुभकामनाएं. खेलों और आनंद लो. हम सब टीम का सपोर्ट कर रहे हैं. गुड लक. विराट कोहली के साथ साथ महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिगेज ने एक खास वीडियो शेयर किया है.

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में भारत की स्पेन से टक्कर, आंकड़ों में देखें किसका पलड़ा भारी

इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी भारतीय हॉकी टीम को विश किया. वहीं वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर ने भी टीम को जीत के लिए ट्वीट किया और शुभकामनाएं दी.

 

इंडियन हॉकी टीम इस प्रकार है –

गोलकीपर: कृशन बी पाठक और पीआर श्रीजेश

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह

मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह , हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह

स्टैंड बॉय: राजकुमार पाल और जुगराज सिंह.

टीम इंडिया का मुकाबला स्पेन से

भारतीय पुरुष हॉकी टीम राउरकेला में हॉकी विश्व कप 2023 के अपने शुरुआती मैच में एक युवा और उत्साहित स्पेनिश पक्ष से भिड़ेगी. टोक्यो ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली टीम इंडिया अपने 47 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी. बीते कुछ साल इंडियन हॉकी के लिए शानदार रहे, ऐसे में फैंस की उम्मीदें टीम इंडिया से बढ़ गई है. मनप्रीत सिंह एंड कंपनी ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद अब ओडिशा में अपने नाम का लोहा मनवाने के लिए तैयार है. टीम इंडिया पहले मुकाबले में शाम 7 बजे से स्पेन के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

15 seconds ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

1 minute ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

20 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

23 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

41 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

48 minutes ago