खेल

IND vs AUS: नई टेस्ट जर्सी में टीम इंडिया ने दिया पोज, ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए भारत तैयार

India vs Australia, WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब दो दिन बाकी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खिताबी भिड़ंत 7 जून से शुरू होगी. फाइनल के लिए टीम इंडिया (Indian National Cricket Team) का फोटोशूट हुआ, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत तमाम खिलाड़ी शामिल हुए. एडिडास से करार के बाद टीम का यह पहला मैच है. नीचे फोटोशूट में शामिल सभी खिलाड़ियों की फोटो दी गई है, जो टीम में शामिल हैं (India Squad for WTC Final 2023). एडिडास ने टीम इंडिया के साथ 2028 तक का करार किया है. वह टीम की जर्सी डिजाइन करेगी और बनाएगी. डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 से कुछ दिन पहले एडिडास ने भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च की.

दूसरी बार WTC Final में टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया का यह पहला फाइनल होगा. इससे पहले आईसीसी ने 2019 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी, जिसका फाइनल 2021 में खेला गया था. न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था.

ये भी पढ़ें: ‘Love Jihad’: रिंकू सिंह से 5 छक्के खाने वाले Yash Dayal बड़े बवाल में फंस गए हैं, मांगनी पड़ी माफी

ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए भारत तैयार

आईपीएल 2023 के तुरंत बाद टीम इंडिया लंदन के ओवल मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है. टीम के सभी खिलाड़ी लंदन पहुंच चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया को छकाने की तैयारियों में लगे हुए है. ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरा मौका होगा जब भारत ट्रॉफी की लड़ाई लड़ेगी. इस जंग में टीम इंडिया के सामने एक सबसे बड़ी चुनौती होगी. दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी फॉर्मेट के हिसाब से अपने खेलने के अंदाज को तेजी से बदलना. ऐसे में टी-20 फॉर्मेट से टेस्ट क्रिकेट में खुद को ढालना खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है. क्योंकि जो टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलेगी, उसमें ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल 2023 खेलकर यहां पहुंचे हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा प्रैक्टिस सेशन में शानदार लय में नजर आ रहे हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

33 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

44 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

55 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago