खेल

IPL 2023: माही का ये शॉट देखकर झूम उठे फैंस, IPL से पहले MS Dhoni ने दी दूसरी टीमों को टेंशन

MS Dhoni IPL 2023: आईपीएल का 2023 सीजन शुक्रवार, 31 मार्च से शुरू होने वाला है. आईपीएल 2023 के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. नए सीज़न की शुरुआत से पहले एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कड़ी ट्रेनिंग कर रही है. CSK के लिए पिछले साल काफी खराब रहा था, जहां वे टूर्नामेंट के दौरान खेले गए कुल 14 मैचों में से केवल चार मैच ही जीत पाए थे. इस बार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए, सीएसके ने चेपॉक में चार सप्ताह से अधिक समय तक प्रैक्टिस सेशन का आयोजन किया, जिसमें धोनी ने शुरू से ही भाग लिया.

माही का ये शॉट देखकर झूम उठे फैंस

धोनी का जो नया वीडियो सामने आया है उसमें धोनी बीच पिच पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं. माही की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है की प्रैक्टिस सेशन देखने के लिए भी फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान एक तेज गेंदबाज उनको एक गेंद फेंकता है जिसे धोनी लगभग उसी अंदाज में लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर छक्के के लिए भेज देते हैं जिस तरह उन्होंने 2011 विश्व कप के फाइनल में आखिरी छक्का मार टीम को विश्व विजेता बनाया था. इसके बाद धोनी एक और गेंद पर एक और दमदार शॉट खेल उसे भी बाहर भेज देते हैं.इसे देख लग रहा है कि धोनी अपने पुराने रंग में हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: CSK फैंस के लिए बुरी खबर, 16.25 करोड़ रुपये बहाने के बाद भी नहीं मिला फायदा!

स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पिछले साल सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी. लेकिन रवींद्र जडेजा के पद छोड़ने के बाद माही एक बार फिर बीच सीजन में वापस कप्तान बने. आईपीएल 2023 से पहले धोनी अभ्यास सत्र के दौरान अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं. पिछले कुछ हफ्तों में उनके बड़े छक्के मारने के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए हैं. और अब, मंगलवार को फ्रेंचाइजी के ट्विटर हैंडल द्वारा अपलोड किए गए एक ताजा वीडियो में उन्हें एक तेज गेंदबाज के खिलाफ एक और खतरनाक छक्का लगाते हुए देखा जा सकता है. लेकिन इस नई क्लिप का मुख्य आकर्षण धोनी का छक्का नहीं बल्कि दर्शकों की उस अधिकतम प्रतिक्रिया है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

9 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

33 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

58 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago