खेल

Rishabh Pant: क्या IPL 2023 से भी बाहर होंगे ऋषभ पंत? इंजरी को लेकर आई बड़ी अपडेट

Rishabh Pant: भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को कार हादसे ने परेशानी में डाल दिया है. ऋषभ पंत इस हादसे की वजह से ऑस्टेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा वो आईपीएल (IPL) 2023 से बाहर हो सकते हैं. क्योंकि ऋषभ पंत को अभी रिकवर होने में समय लगेगा. ऋषभ पंत का दिल्ली से अपने घर जाते समय एक्सीडेंट हो गया था. उनका देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है.

ऋषभ पंत के चेहरे और पीठ के घावों की प्लास्टिक सर्जरी कराई गई है. इसके साथ ही उनका सिर और रीढ़ की हड्डी की MRI भी कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत को ठीक होने में कम से कम तीन महीने का समय लग सकता है.

दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका

ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे के बाद दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत को दिल्ली के साथ ही रहना है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे की वजह से वो अब उनका आईपीएल खेलना मुश्किल लग रहा है. ऋषभ पंत दिल्ली की टीम के कप्तान भी हैं. ऋषभ का एक्सीडेंट की वजह से आईपीएल 2023 में खेलना मुश्किल लग रहा है. लिहाजा उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स एक दमदार खिलाड़ी को कप्तानी सौंपना चाहेगी.

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: बीजेपी-RSS मेरे गुरु की तरह, उन्होंने मुझे अच्छी ट्रेनिंग दी- राहुल गांधी ने कसा तंज

कप्तानी के लिए डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ अच्छे विकल्प

दमदार कप्तानी के लिए डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ अच्छे विकल्प हैं. वॉर्नर अनुभवी खिलाड़ी हैं. इंटरनेशनल मैचों के साथ-साथ आईपीएल में भी कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं. वहीं दूसरी ओर पृथ्वी हैं. वे युवा होने के साथ-साथ प्रतिभाशाली हैं. डेविड वॉर्नर को दिल्ली ने 2022 में खरीदा था. इससे पहले वो 2014 से लेकर 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे.वॉर्नर को दिल्ली ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं टीम ने उन्हे आईपीएल 2023 के लिए रीटेन किया है. वॉर्नर अपनी कप्तानी में हैदराबाद को चैंपियन बना चुकें हैं. इसलिए डेविड वॉर्नर के कप्तान बनने के चांस ज्यादा हैं.

वहीं अगर पृथ्वी शॉ की बात की जाएं तो वो अंडर 19 टीम की कप्तानी कर चुके हैं. इसके साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में मुंबई की जिम्मेदारी संभालते हैं. पृथ्वी के पास अनुभव भले ही ज्यादा नहीं है, लेकिन वे प्रतिभाशाली हैं. इसलिए वो भी कप्तानी के लिए प्रबल दावेदार हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

5 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago