Categories: खेल

WTC Final 2023: अपर-कट के चक्कर में हुए आउट, चेतेश्वर पुजारा ने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी! फैंस का फूटा गुस्सा

IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथी पारी में 444 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की. मगर इसके बाद पहले शुभमन गिल का ‘विवादित विकेट’ और उसके बाद टीम के दो सीनियर बल्लेबाजों के खराब शॉट सिलेक्शन भारत के लिए बड़ी परेशानी बन गई. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन है. भारत की आखिरी उम्मीद बन कर विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर डटे हुए हैं. 5वें दिन भारत को जीत के लिए 97 ओवर में 280 रन बनाने हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया अपनी जीत से महज 7 कदम दूर है. खैर ये बात तो हार-जीत की हो गई लेकिन इस मुकाबले के बीच चेतेश्वर पुजारा फैंस के निशाने पर आ गए.

चेतेश्वर पुजारा ने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी!

पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि टेस्ट स्पेशलिस्ट माने जाने वाले चेतेश्वर पुजा एक बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया को राहत देंगे. एक पल ऐसा लगा भी की वो क्रीज पर सेट हो चुके हैं. लेकिन उनकी एक गलती और खराब शॉट सिलेक्शन ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. बता दें, पुजारा अपरकट लगाने की कोशिश में विकेट के पीछे कैरी को कैच थमा बैठे. वो 27 रन पर आउट हुए. जब भारत को एक बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत थी, उस समय पुजारा ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. इस घटना से नाराज भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर पुजारा को खूब ट्रोल किया.

ये भी पढ़ें: WTC Final: क्या खत्म होगा ICC ट्रॉफी का सूखा? कोहली-रहाणे को करना होगा ‘लक्ष्मण-द्रविड़’ वाला कमाल

टेस्ट चैंपियनशिप जीतने से महज 280 रन दूर टीम इंडिया

इस खिताबी मुकाबले में चार दिन का खेल खत्म हो चुका है. कोहली 60 गेंदों में 44 और रहाणे 59 बॉलों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 270 बना कर पारी को घोषित कर दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को 443 रनों की बढ़त हासिल हुई और भारत को 444 रनों का विशाल लक्ष्य दिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago