सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
By Shubhra Rai
Rohit Sharma, WTC Final 2023
Rohit Sharma, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से इंग्लैंड में खेला जाएगा. ये बात तो आपको पता ही होगी की टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुंच चुके हैं. लेकिन, क्या आपको पता है वहां जाते ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है. काफी समय से हिटमैन का बल्ला खामोश है. मगर अब ये वीडियो देखकर लग रहा है, जल्द भारतीय कप्तान फॉर्म में लौटेंगे. इस समय इंग्लैंड में हल्की ठंड है जिसके चलते प्रैक्टिस सेशन में भी खिलाड़ी गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे हैं. इस बीच एक वायरल वीडियो में नेट्स में रोहित शर्मा के शॉट्स में नए तेवर नजर आए जो ऑस्ट्रेलियाई टीम की हालत खराब कर सकते है.
इंग्लैंड पहुंचते ही ‘हिटमैन’ ने सबको चौंकाया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए लंदन पहुंचते ही रोहित शर्मा टीम के साथ जुड़ गए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल की तैयारियों का शंख भी फूंक दिया. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अब ऐसी प्रैक्टिस देख भला कोई विरोधी कैसे परेशान ना हो. रोहित के शॉट्स देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो बल्ले से धमाल कर सकते हैं. रोहित शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि अब वक्त आ चुका है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का. इसके बाद वो अपनी प्रैक्टिस में जुड़ गए.
ये भी पढ़ें: IPL Final 2023: धमाकेदार जीत के बाद भगवान की शरण में CSK, तिरुपति मंदिर में की खास पूजा, देखें PHOTOS
नेट्स पर करारे शॉट्स बहुत कुछ कहते हैं!
क्या स्ट्रेट ड्राइव, क्या कवर ड्राइव, क्या डिफेंस और क्या फॉरवर्ड डिफेंस. हर शॉट्स कप्तान ने शानदार जड़ा. फैंस और पूरी टीम को यही उम्मीदै है कि रोहित शर्मा फॉर्म में रहे क्योंकि भारत के पास एक बड़ा मौका है अपने आईसीसी ट्रॉफी के लंबे इंतजार को खत्म करे. ये साल भारतीय क्रिकट के लिए बेहद खास है क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारत को लगातार कई बड़े इवेंट में भाग लेना है साथ ही इस बार भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भी कर रहा है.
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…
Sone Chandi ka Rate: धनतेरस से ठीक पहले सोने और चांदी की चमक और तेज…
8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…
Agniveer Scheme: अग्निवीरों के पहले बैच के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, सेवा अवधि…
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…