Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर स्थित NFSU में इंटरपोल डिजिटल फॉरेंसिक एक्सपर्ट ग्रुप (DFEG) की 11वीं बैठक का उद्घाटन करेंगे. 47 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में तीन नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एशिया की पहली साइबर फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन भी राष्ट्र को समर्पित की जाएगी...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में गांधीनगर के सरखेज वार्ड में ‘सामूहिक वृक्षारोपण’ अभियान में सम्मिलित होकर पौधारोपण किया. वहीं, उन्‍होंने दिल्ली में भी एक मुहिम की शुरुआत की.

S Janaki Death: दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भारतीय संगीत जगत की महान सांस्कृतिक हस्ती बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया. 20 भाषाओं में 48 हजार से अधिक गीत गाने वाली एस. जानकी ने छह दशक लंबे करियर में चार राष्ट्रीय और 33 राज्य फिल्म पुरस्कार अपने नाम किए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अहमदाबाद में 'मिशन फाइव मिलियन ट्रीज' के तहत व्यापक वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके साथ ही वे साइंस सिटी में एएमसी और एयूडीए की लगभग 405 करोड़ रुपये की सार्वजनिक अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया. 32,000 भौतिक पुस्तकों और 1 करोड़ डिजिटल पुस्तकों वाली इस अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी के शुभारंभ पर शाह ने जेपी के आपातकाल विरोधी आंदोलन, संपूर्ण क्रांति और चंबल के डाकुओं के आत्मसमर्पण के इतिहास को याद किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की तटीय और बंदरगाह सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BOPS) के गठन की समीक्षा की. विशाखापत्तनम, जेएनपीटी और मुंद्रा पोर्ट समेत प्रमुख बंदरगाहों पर CISF सुरक्षा व्यवस्था का लाइव ट्रायल करेगी.

केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करांदलाजे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कर्नाटक सरकार द्वारा लागू किए गए कर्नाटक स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 2026 को लेकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की. शाह ने कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में देश की सुरक्षा क्षमता मजबूत हुई है और भाजपा संगठन को भी नई मजबूती मिली है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की उच्च स्तरीय कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे. इसमें अवैध प्रवासन, डेमोग्राफी चेंज, पाकिस्तानी ड्रोन और ड्रग्स तस्करी पर सुरक्षा रणनीति तैयार करेंगे.

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान को याद किया. अमित शाह ने कहा कि चंद्रशेखर की निर्भीकता, स्पष्टवादिता और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा हमेशा प्रेरणा देती रहेगी...