Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Amit Shah

गोवा मुक्ति आंदोलन के अग्रणी नेता और 'कर्नाटक केसरी' जगन्नाथ राव जोशी की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

Gujarat CM Bhupendra Patel Birthday: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के 64वें जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की.

Yogi Adityanath Meet Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों के बीच यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली, जिसमें उत्तर प्रदेश से जुड़े कई मसलों पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है.

IPhO 2026 में भारत ने इतिहास रचते हुए सभी पांच छात्रों ने स्वर्ण पदक जीते. भारत संयुक्त रूप से विश्व में पहले स्थान पर रहा. गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों को बधाई दी.

IND W vs ENG W: भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रचा. गृह मंत्री अमित शाह ने महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी. क्रांति गौड़ और यास्तिका भाटिया ने ऑनर्स बोर्ड में दर्ज कराया नाम.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को गांधीनगर के दहेगाम एपीएमसी में नए सब्जी उप-बाजार का उद्घाटन करेंगे और अमृत महोत्सव स्मारिका का विमोचन करेंगे.

गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर स्थित NFSU में इंटरपोल डिजिटल फॉरेंसिक एक्सपर्ट ग्रुप (DFEG) की 11वीं बैठक का उद्घाटन करेंगे. 47 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में तीन नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एशिया की पहली साइबर फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन भी राष्ट्र को समर्पित की जाएगी...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में गांधीनगर के सरखेज वार्ड में ‘सामूहिक वृक्षारोपण’ अभियान में सम्मिलित होकर पौधारोपण किया. वहीं, उन्‍होंने दिल्ली में भी एक मुहिम की शुरुआत की.

S Janaki Death: दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भारतीय संगीत जगत की महान सांस्कृतिक हस्ती बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया. 20 भाषाओं में 48 हजार से अधिक गीत गाने वाली एस. जानकी ने छह दशक लंबे करियर में चार राष्ट्रीय और 33 राज्य फिल्म पुरस्कार अपने नाम किए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अहमदाबाद में 'मिशन फाइव मिलियन ट्रीज' के तहत व्यापक वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके साथ ही वे साइंस सिटी में एएमसी और एयूडीए की लगभग 405 करोड़ रुपये की सार्वजनिक अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.