‘ममता दीदी जितना ज़ोर लगाना है लगा लें, चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे घुसपैठिये’- अमित शाह
पश्चिम बंगाल के देबरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राज्य में बेरोजगारी, कथित भ्रष्टाचार, घुसपैठ और सिंडिकेट राज को लेकर गंभीर आरोप लगाया.
‘विपक्ष में बैठना मंजूर, पर बाबरी मस्जिद की बात करने वालों से हाथ नहीं मिलाएंगे’, हुमायूं कबीर विवाद पर अमित शाह की दो टूक
कोलकाता में घोषणापत्र जारी करते हुए अमित शाह ने हुमायूं कबीर से जुड़े स्टिंग विवाद पर साफ कहा कि भाजपा सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी और किसी भी हालत में उनके साथ गठबंधन नहीं करेगी.
BJP ‘भरोसा पत्र’: बंगाल में महिलाओं और युवाओं को 3000 रुपये महीना, लागू होगा UCC; अमित शाह ने कहा- ‘भय राज’ का होगा अंत
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र 'भरोसा पत्र' जारी कर दिया है. इसमें महिलाओं और बेरोजगारों को 3000 रुपये महीना देने, घुसपैठियों को बाहर निकालने और समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने जैसे बड़े वादे किए गए हैं.
बंगाल विजय के लिए अमित शाह का ‘संकल्प’: कोलकाता में जारी होगा भाजपा का चुनावी घोषणापत्र; ममता सरकार पर साधा निशाना
गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी करेंगे. शाह ने टीएमसी पर 'भय राज' चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल अब परिवर्तन के लिए तैयार है.
असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग आज; अमित शाह ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील, कहा- ‘आपका एक वोट तय करेगा राज्य का भविष्य’
विधानसभा चुनाव 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग शुरू. अमित शाह ने रिकॉर्ड मतदान की अपील करते हुए सुरक्षित सीमाओं और 'विकसित केरल' का दिया मंत्र. जानिए शाह के ट्वीट के बड़े मायने.
गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर अमित शाह ने किया नमन, कहा- ‘उन्होंने धर्म परिवर्तन के बजाय बलिदान चुना’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. शाह ने सर्वोच्च बलिदान, गुरु ग्रंथ साहिब के संकलन और स्वर्ण मंदिर के निर्माण को याद करते हुए उन्हें देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया.
‘वन्दे मातरम्’ के प्रणेता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को अमित शाह का नमन, कहा- ‘उनके शब्दों ने गुलामी की बेड़ियां तोड़ने का काम किया’
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय पुण्यतिथि 2026: गृह मंत्री अमित शाह ने 'वन्दे मातरम्' के रचयिता को दी श्रद्धांजलि. जानिए कैसे 'आनंद मठ' ने भारतीय युवाओं में आजादी की अलख जगाई और क्यों देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा.
मंगल पांडे बलिदान दिवस पर अमित शाह ने उन्हें किया नमन, बोले- युवाओं को मां भारती की स्वाधीनता के लिए किया प्रेरित
मंगल पांडे बलिदान दिवस 2026: गृह मंत्री अमित शाह ने 1857 की क्रांति के पहले शहीद को दी श्रद्धांजलि. जानिए कैसे बैरकपुर छावनी से उठी वो एक चिंगारी पूरे देश में आजादी की आग बन गई.
छोटे उद्यमियों के लिए उम्मीद की नई किरण, अमित शाह ने बताया कैसे ‘मुद्रा’ ने बदली करोड़ों भारतीयों की तकदीर
पीएम मुद्रा योजना के 11 साल पूरे: गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे ₹40 लाख करोड़ के लोन ने 12 करोड़ युवाओं को बनाया आत्मनिर्भर. महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को बताया देश की बड़ी ताकत.
मुद्रा योजना ने 11 साल में छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) ने 11 साल पूरे कर लिए हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस योजना ने छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है और यह राष्ट्र की प्रगति में योगदान कर रही है.





