Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने BJP पर उनके विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर देने का आरोप लगाया. मामले की जांच के लिए ACB की टीम उनके घर पहुंची, वहीं संजय सिंह वकीलों की टीम लेकर वहां पहुंचे.

दिल्ली विधानभा चुनाव की वोटिंग के बाद कल यानी की 8 फरवरी को मतगणना होनी है, लेकिन उससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं.

कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित द्वारा सीएम आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि शिकायत पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 19 फरवरी को सुनवाई करेगा.

आज दिल्ली चुनाव मतदान संपन्न होने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी 'आप' और भाजपा नेताओं के बयान आने लगे. 'आप' के नेता कह रहे हैं कि चौथी बार केजरीवाल सरकार बनेगी. वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि दिल्ली में कमल खिलेगा.

Delhi Assembly Election के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक भी जारी है. कई इलाकों में वोटर्स कतारों में वोट डालने के लिए लगे हैं. शाम बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 57.70 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है. जिसमें मुस्तफाबाद में 66.68 प्रतिशत के साथ सर्वाधिक मतदान हुआ.

दिल्ली के पिछले तीन विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी की ही सरकार रही है. हालांकि, 2013 में आप और कांग्रेस (Congress) ने गठबंधन सरकार चलाई थी पर ये ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई और केवल 48 दिनों में ही केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीईओ ने बताया कि जब्त की गई वस्तुओं में 88 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ, 81 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और करीब 40 करोड़ रुपये की नकदी शामिल है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री आतिशी को मानहानि मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि आरोपों पर अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी.

Delhi Election: कालका जी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार देर रात तक हंगामा हुआ. इस हंगामे के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी गोविंदपुरी थाने पहुंचीं और पुलिस को शिकायत दी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. और सभी पार्टी के नेता एक दुसरे पर वार भी कर रहें हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 55 सीटें जीत रही हैं.