Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

ED

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती दी गई है.

दिल्ली में आयोजित Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक आम बैठक 30 सितंबर 2026 को संपन्न हुई.

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द कर दी है. कोर्ट ने कहा कि मूल अपराध में समझौते से PMLA कार्रवाई खत्म नहीं होती.

भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है और 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक इसकी वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है.

पंजाब में जमीन और रियल एस्टेट अनियमितताओं को लेकर ED ने GMADA कार्यालय और आवास विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग के दफ्तर पर छापेमारी की है. दस्तावेजों और फोन को जब्त किया गया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 248 करोड़ रुपये के रियल एस्टेट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के आवास और कार्यालय समेत तीन परिसरों पर छापेमारी की है.

रांची स्थित RSS कार्यालय पर जून 2026 में हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में ED ने NIA की FIR के आधार पर दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में एक साथ छापेमारी की है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने SREI ऋण घोटाले में PMLA के तहत कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में ARSS और AMR ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है. फंड की हेराफेरी और राउंड ट्रिपिंग की जांच की जा रही है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली के सरकारी आवास सहित 18 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट कंपनी वाटिका लिमिटेड और उसके प्रमोटर-डायरेक्टर्स से जुड़े दिल्ली-एनसीआर के सात ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलाशी ली.