Bharat Express DD Free Dish

Meerut News

योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने शनिवार देर रात मेरठ लौटते समय हापुड़ रोड पर एक पलटा हुआ टेंपो देखा. वीआईपी प्रोटोकॉल छोड़कर वे खुद गाड़ी से उतरे और अपने स्टाफ के साथ मिलकर टेंपो को सीधा कराया.

मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में दो मुस्लिम युवकों को फंसाने के लिए नकुल नाम के युवक द्वारा रची गई अपहरण की झूठी साजिश का भंडाफोड़ हुआ है. नकुल ने एक युवती को नौकरी और पैसों का लालच देकर दो युवकों की कार में भेजा और फिर खुद ही डायल 112 पर उनके खिलाफ झूठी सूचना दे दी.

मेरठ में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने बांग्लादेशी घुसपैठ, आईपीएल और आगामी चुनावों पर बड़ा बयान दिया है. सोम ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पहली बार 'भारतीयों की सरकार' बनी है, जबकि पहले वहां आतंकियों का राज था.

Meerut News: मेरठ में पुलिस विवेचनाओं में लापरवाही और उदासीनता को लेकर एसएसपी अविनाश पांडे का सख्त रवैया देखने को मिला. जनसुनवाई के दौरान गुमशुदा युवती की बरामदगी में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ही इंस्पेक्टर खरखौदा राजपाल सिंह को फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दे दिया.

Meerut Murder Case: मेरठ के बहसूमा थाना इलाके के महमूदपुर सिखेड़ा गांव में कलयुगी भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को गांव के एक किलोमीटर दूर जंगल में दबा दिया. मृतक की मौसी की शिकायत पर पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

MEERUT NEWS: मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. 1987 के मेरठ दंगों में घर जलने के बाद हमेशा के लिए मेरठ शहर छोड़ दिया था, आज भोपाल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 10 थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार युवकों ने जमकर स्टंट और हुड़दंग किया. टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर फरार होने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

MEERUT CRIME: मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 साल की बेटी की हत्या कर शव जलाया. मरने से पहले रिकॉर्ड किए गए लड़की के दर्दनाक ऑडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों हत्‍यारोपियों को किया गिरफ्तार.

मेरठ के एक निजी अस्पताल पर बुजुर्ग मरीज को झूठा HIV पॉजिटिव बताकर परिवार से लाखों रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा है. दूसरी लैब की रिपोर्ट HIV नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच बैठा दी है और अस्पताल पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है...

UP Police Encounter Data: उत्तर प्रदेश में मार्च 2017 से अब तक योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 17,043 पुलिस एनकाउंटर हुए हैं. इस अभियान में 289 खूंखार अपराधी मारे गए और 11,834 घायल हुए। मेरठ ज़ोन सबसे आगे रहा. पढ़ें पूरी इनसाइड रिपोर्ट