BJP के 2 नेताओं को जेल में डाल दो इनकी पार्टी टूट जाएगी; हमारे सारे बड़े नेता जेल भेज दिए पर हम नहीं टूटे: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सदन में विपक्षी दल भाजपा पर करारा हमला बोला. केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने हमारे टॉप फाइव नेताओं को जेल भेज दिया लेकिन आम आदमी पार्टी टूट नहीं पाई.
दिल्ली महिला आयोग की नियुक्तियों में गड़बड़ी का मामला: सुनवाई 1 अक्टूबर तक के लिए टली
साल 2016 में भाजपा की पूर्व विधायक बरखा शुक्ला सिंह ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी ने नियमों को दरकिनार करते हुए दिल्ली महिला आयोग में नियुक्तियां की हैं.
भाजपा अध्यक्ष ने Ayushman Bharat के भुगतान में कुप्रबंधन के लिए पंजाब की AAP सरकार पर निशाना साधा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच से वंचित होना पड़ रहा है.
Delhi: CM अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर क्या बोले अन्ना हजारे? इनके जन-आंदोलन के बाद ही लॉन्च हुई थी ‘आप’
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को 'आम आदमी पार्टी' के मुख्यालय में ये ऐलान किया कि वे दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. इस पर सियासी दलों ने तो अपनी राय जाहिर की ही है, समाज सेवी अन्ना हजारे ने भी प्रतिक्रिया दी है.
‘दिल्ली में तुरंत चुनाव कराए जाएं, जनता बताएगी केजरीवाल ईमानदार है..’, इस्तीफा के ऐलान से जुड़ी CM की 10 बड़ी बातें
आज आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्त सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान करके सबको चौंका दिया. उन्होंने कहा- हम सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता हासिल करने नहीं आए थे...जानिए उनके भाषण की बड़ी बातें.
Delhi: आम आदमी पार्टी मुख्यालय से अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- 2 दिन बाद मैं CM पद से इस्तीफा दूंगा
अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के दो दिन बाद आज दिल्ली में अपनी पार्टी के मुख्यालय से ऐलान किया— मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं..और मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक कि जनता ये फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है.
‘दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले हमें जो चाहिए था वह मिल गया’, अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बोले ‘आप’ के नेता
आम आदमी पार्टी नेता के सोमनाथ भारती बोले कि जो उम्मीद सभी लोगों को थी, आज वह पूरी हो गई. सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई मामले में जमानत दे दी. उन्हें ईडी मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी.
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमनाथ भारती की याचिका खारिज की, EVM की जली हुई मेमोरी मुहैया कराने की मांग
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप नेता सोमनाथ भारती की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग से नई दिल्ली लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की गई ईवीएम की जली हुई मेमोरी उपलब्ध कराने की मांग की थी.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हुए
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई. वेणुगोपाल ने कहा कि गौतम का कांग्रेस में शामिल होना गर्व की बात है.
Haryana Assembly Election: अब आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के सामने रखी इतने सीटों की मांग, क्या बन सकेगी गठबंधन पर बात?
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की बात चल रही है







