Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Elections: पंजाब में नहीं दिखेगी विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की एकता! कांग्रेस और AAP के रास्ते अलग, जानें CM मान क्या बोले

India Alliance: पंजाब में एक साथ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि राज्य इकाई को भरोसा है कि आलाकमान हमारी सहमति के बिना 2024 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर कोई निर्णय नहीं लेगा.

सीएम केजरीवाल और नवजोत सिंह सिद्धू

Punjab Loksabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठंबधन ‘INDIA’ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भलें एक साथ हैं, लेकिन पंजाब में इन दोनों में पार्टियों में टकराव साफ दिख रहा है. पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं और दोनों ही पार्टियों के नेता ये साफ कर चुकें हैं कि वो पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने वाले हैं. हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने भी साफ कर दिया कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है और जीत सकती है. सीएम मान ने विधानसभा चुनाव में जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि, “आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा और 92 सीटें जीतीं. दिल्ली में हम लगातार तीसरी बार सरकार चला रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि गुजरात में हमारी पार्टी अकेले लड़ी और उसे 13 फीसदी वोट मिले. आप भारत की सबसे युवा पार्टी है जो राष्ट्रीय पार्टी बन गई है. हम अकेले लड़ना और अकेले जीतना जानते हैं. हम अपने दम पर सरकारें बनाना और चलाना जानते हैं.”

कांग्रेस भी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

वहीं पंजाब में एक साथ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि राज्य इकाई को भरोसा है कि आलाकमान हमारी सहमति के बिना 2024 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर कोई निर्णय नहीं लेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने राज्य इकाई को किसी भी गठबंधन या सीट बंटवारे के बारे में नहीं बताया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कांग्रेस पंजाब में मुख्य विपक्षी दल के रूप में लोगों से संबंधित मुद्दों को जोरदार ढंग से उठा रही है. वडिंग ने पत्रकारों से कहा कि, ‘‘हमें (पार्टी आलाकमान द्वारा) 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने को कहा गया है.’’

वहीं राज्य इकाई के नेताओं ने वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा से आलाकमान को भी इस बात से अवगत कराने के लिए कहा था कि आप से गठबंधन के मुद्दे पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय अलग है.

यह भी पढ़ें- G20 Summit: VVIP विमानों के लिए पार्किंग, स्पेशल गेट से एंट्री, जी20 महेमानों के स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर किए गए ये खास इंतजाम

‘आप पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी’

पंजाब की पर्यटन मंत्री और आप नेता अनमोल गगन मान ने भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए उनकी पार्टी पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी और राज्य की सभी 13 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इससे पहले पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में आप के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital